सामग्री-1 कप चना दाल1/2 चम्मच जीरा1/2 सौंफ2 सूखी लाल मिर्च1 दालचीनी1 बारीक प्याज5-6 पुदीना पत्ते5-6 करी पत्ता2 हरी मिर्च1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्टनमक स्वादानुसारतलने के लिए तेल
बनाने का तरीका-सबसे पहले 1 कप चना दाल को अच्छी तरह धोकर कम से कम 20 मिनट के लिए भिगोकर रखें। इसके बाद सारा पानी निकालकर उसे 30 मिनट के लिए अलग रख दें। अब ब्लेंडर में जीरा, सौंफ, सूखी लाल मिर्च, दालचीनी डालकर दरदरा पीस कर लें।
अलग रखी दाल में से 2 चम्मच दाल निकालकर अलग रखें और बाकी को ब्लेंडर में डालें। फिर इसमें नमक डालकर इसे भी पीस लें। ध्यान रखें कि आप इसे बहुत ज्यादा न पीस लें। इसका सही टेक्सचर तभी आएगा जब यह दरदरा पीसी जाएगी।
इसके बाद इसमें 2 चम्मच अलग रखी दाल भी मिला लें। अब इसमें बारीक कटा प्याज, बारीक कटा पुदीना और करी पत्ता, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट और आखिर में तैयार मसाला डालें। इसमें 1 चम्मच कॉर्न फ्लोर डालें और सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके बाइंड कर लें।
इसे अपने पसंद के हिसाब से आकार में बनाएं और 10 मिनट के लिए अलग रखें। अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और उसमें यह तैयार वड़ा डालकर सुनहरा भूरा होने तक फ्राई कर लें।आपका मसाला वड़ा तैयार है, हरी चटनी के साथ इसे सर्व करें।
Description: Discover 10 quick and easy sabzi recipes perfect for busy weekdays. Simple Indian vegetable dishes ready in 20-30 minutes with minimal ingredients and maximum flavor.
मेवे वाली चॉकलेट में नट्स, काजू आदि ड्रायफ्रूट्स जमा करके बनाए गए मेवे जल्दी से बनने वाली चॉकलेट बार्क है। बच्चे इसे बहुत पसंद करते हैं। यदि आप चॉकलेट पसंद करते हैं, तो आप किसी भी त्योहार पर चॉकलेट की छाल बना सकते हैं।
मिनटों में घर पर बनाएं टेस्टी मखाने की सब्जी
ये पूरे गेहूं के आटे (आटा), घी (स्पष्ट मक्खन), और चीनी से बने स्वादिष्ट लड्डू तैयार करने में आसान और त्वरित हैं।
खांडवी रेसिपी बनाने का तरीका
Easy Recipe to make Sushi
दाल बाटी और चूरमा
Oil-Free Cooking Tips: How to Cook Deliciously Without the Oil
कैसे बनाएँ बेकरी जैसा काजू पिस्ता बिस्किट
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.