Vegetable

भरवां शिमला मिर्च रेसिपी

भरवां शिमला मिर्च बनाने का बहुत ही सरल तरीका

भरवां शिमला मिर्च एक बहुत ही लोकप्रिय व्यंजन है। अगर आप रूटीन सब्जियां खाकर बोर हो गए हैं तो मुंह का स्वाद बदलने के लिए भरवां शिमला मिर्च ट्राई कर सकते हैं। इस फूड रेसिपी को बनाने के लिए शिमला मिर्च में आलू की स्टफिंग की जाती है। शिमला मिर्च और आलू के साथ मसालों का मेल इस व्यंजन को बहुत स्वादिष्ट बनाता है। अगर आप भी घर में भरवां शिमला मिर्च का स्वाद चखना चाहते हैं तो हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं। आप आसान स्टेप्स को फॉलो करके टेस्टी स्टफ्ड शिमला मिर्च बना सकते हैं।

भरवां शिमला मिर्च बनाने के लिए सामग्री:-
  • शिमला मिर्च – 4
  • आलू उबले – 6
  • प्याज बारीक कटा – 1
  • जीरा – 1 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
  • धनिया पाउडर – 1 टेबलस्पून
  • गरम मसाला – 2 टी स्पून
  • अमचूर – 1 टी स्पून
  • तेल
  • नमक – स्वादानुसार

भरवां शिमला मिर्च बनाने की विधि:-
स्टफ्ड शिमला मिर्च बनाने के लिए सबसे पहले शिमला मिर्च को धोकर ऊपर से काट कर डंठल हटा दीजिये। इन्हें एक प्लेट में अलग रख दें। इसके बाद शिमला मिर्च के बीज निकाल लें। अब एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें। तेल गरम होने पर इसमें जीरा डाल दीजिए। जीरा चटकने पर कटा हुआ प्याज और एक चुटकी हींग डालकर सुनहरा होने तक भून लें। अब आंच धीमी कर दें और इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर प्याज के साथ अच्छी तरह मिला लें। अब उबले हुए आलू लें और उन्हें छीलकर अच्छे से मैश कर लें। अब मैश किए हुए आलू को प्याज के मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिला लें।

इसे कलछी से चलाते हुए मिक्स करें। इस दौरान गैस की आंच धीमी रखें। अब गरम मसाला, अमचूर पाउडर, हरा धनियां और स्वादानुसार नमक डाल कर मिला दीजिये। अब शिमला मिर्च में भरने के लिए स्टफिंग तैयार है। अब शिमला मिर्च लें और उसमें आलू की स्टफिंग भर दें और डंठल वाले हिस्से को ऊपर से हटा कर रख दें। अब एक बार फिर से कड़ाही में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें भरवां शिमला मिर्च डालकर पैन को ढक दें। अब इसे फ्राई होने दें। शिमला मिर्च के नरम होने तक इसे पकाएं। इसके बाद गैस की आंच बंद कर दें। आपकी स्वादिष्ट शिमला मिर्च तैयार है। इसे रोटी या पराठे के साथ परोसा जा सकता है।


Related Posts
Pickle

कुरकुरे मीठे अचार - पानी से स्नान या डिब्बाबंद ठंडा पैक

मीठे अचार बनाने का तरीका
अचार को अच्छे से धो लीजिये.
भाले में काटें, लंबाई में।
 मात्रा के लिए नुस्खा नोट देखें।
अचार को लगभग 1/8″ मोटा, हाथ से या ध्यान से, मैंडोलिन से काटा जा सकता है।
अचार में नमक डालें।
सभी खीरे में नमक बांटने के लिए खीरे को हाथों से टॉस करें।
 खीरे को एक कोलंडर में, एक कटोरी पर, काउंटर पर या रेफ्रिजरेटर में रात भर बैठने दें।

Vegetable

मिंट रायता के लिए:

मिन्ट रायता बनाने के लिए सबसे पहले पुदीना के पत्ते और हरे धनिये के पत्ते को ले और पानी से धोकर अच्छी तरह से साफ कर ले। पत्तो को बारीक़ काट कर रख ले। अब मिक्सर में धनिया, पुदीने के पत्ते, दही, चीनी और नमक डालकर मिक्सी में अच्छी तरह पीस ले। रायता बनाने के लिए अब एक बाउल में दही को ले हल्का सा पानी डालकर अच्छे से फेट ले।

Salad

ब्रोकोली सलाद

एंटीऑक्सिडेंट, खनिज और विटामिन युक्त ब्रोकोली सलाद के साथ स्वाद और स्वास्थ्य दोनों को बढ़ावा दें।

Vegetable

लौकी कोफ्ता रेसिपी

लौकी के कोफ्ते खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, ये लौकी के कोफ्ते आपको जरूर पसंद आएंगे. तो आइए आज बनाते हैं घी के कोफ्ते।

Vegetable

लिट्टी चोखा बनाने की विधि

चोखा के साथ लिट्टी एक स्वस्थ भोजन है।

लिट्टी चोखा बनाना आसान है लेकिन इसमें काफी समय लगता है. इसलिए उन्हें अपनी गति और समय पर बनाएं। स्टफिंग के लिए आपको सत्तू की जरूरत पड़ेगी. सत्तू मूल रूप से भुना हुआ बेसन है। अगर आपके पास सत्तू नहीं है, तो बिना भूसी के भुनी हुई चना दाल का इस्तेमाल करें और उन्हें पीस लें। इसके बाद मैदा को छान कर इस्तेमाल करें।

लिट्टी चोखा बनाने की विधि

ए) आटा कवर तैयार करना

1. एक प्याले में 2 कप गेहूं का आटा/आटा (240 ग्राम) और छोटा चम्मच नमक लें। साथ ही 1 बड़ा चम्मच घी या तेल भी डालें।

2. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम नरम आटा गूंथ लें। मैंने कप पानी डाला। आटे की गुणवत्ता के आधार पर, आप से 1 कप पानी मिला सकते हैं।

3. चिकना और मुलायम होने तक गूंदें। आटे को ढककर एक तरफ रख दें।

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.