Vegetable

सोया कटलेट रेसिपी

नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोया कटलेट, स्वाद और सेहत से भरपूर

सोया कटलेट नाश्ते के लिए एक उत्तम व्यंजन है। हर कोई चाहता है कि उसके दिन की शुरुआत हेल्दी खाने से हो, अगर उसमें स्वाद का रंग है तो क्या कहें। सोया कटलेट नाश्ते के तौर पर इन दोनों मानकों को पूरा करता है। सोया हमारे शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करता है। ऐसे में आप चाहें तो सोया कटलेट को नाश्ते में या शाम की चाय के लिए नाश्ते के तौर पर बना सकते हैं. यह कम समय में बनने वाली एक सरल और झटपट बनने वाली रेसिपी है।

सोया कटलेट बनाने के लिए सामग्री:-
  • सोया बड़ी का चूरा – 2 कप
  • आलू उबले हुए – 4
  • ब्रेड का चूरा – 1 कप
  • प्याज बारीक कटा – 1 कप
  • बेसन – 3 टेबलस्पून
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
  • हरी मिर्च बारीक कटी – 4
  • काली मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
  • हल्दी – 1 टी स्पून
  • हरा धनिया कटा – 2 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल

सोया कटलेट बनाने की विधि:-
सोया कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले सोयाबीन लें और इसे 10 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगो दें। तय समय के बाद बड़ी को निकाल कर दोनों हथेलियों से अच्छी तरह दबा कर सारा पानी निकाल दीजिये. - अब मिक्सर में प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च और हरा धनियां सोडा के साथ डालकर दरदरा पीस लें. अब इस पिसे हुए मिश्रण में बेसन मिलाएं। - इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.

इस मिश्रण में ब्रेड पावडर और उबले आलू डालकर अच्छी तरह मिला लें और सारे मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें। अब इस मिश्रण से कटलेट तैयार कर लें. इसके बाद कड़ाही में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें. तेल गरम होने पर कटलेट डाल कर तल लें. कटलेट को सुनहरा होने तक तलें। इसके बाद इसे एक प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सारे कटलेट फ्राई कर लें. नाश्ते के लिए आपके स्वादिष्ट सोया कटलेट तैयार हैं. इन्हें चटनी, टमॅटो कैचप या दही के साथ परोसिये और खाइये.


Related Posts
Pickle

खजूर की चटनी

खजूर की चटनी का खट्टा मीठा स्वाद साधारण चटनी से बिल्कुल अलग होता है, खासकर बच्चों के लिए।

Rotee Paraatha

दिल्ली के खास पनीर वाले भटूरे

पनीर स्टफ्ड भटूरे, भटूरे के टेस्ट में पनीर की स्टफिंग की बात ही कुछ ओर है भटूरे में पनीर की स्टफिंग का टेस्ट बहुत ही अच्छा लगता है आप एक बार इस रेसिपी को ट्राई कीजिये ये बड़े और बच्चो को काफी पसंद आती है। 

Snacks

ब्रेकफास्ट में बनाएं हेल्दी पोहा नगेट्स, जानें रेसिपी

पोहा नगेट्स बनाने की सामग्री- 
1 कप दबा हुआ चावल
1/2 प्याज
1/4 कप उबले मटर
1/2 बड़ा चम्मच जीरा पाउडर
1/4 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आवश्यकता अनुसार नमक
2 बड़े चम्मच मक्के का आटा
2 बड़े चम्मच वर्जिन जैतून का तेल
2 बड़े उबले आलू
1/2 शिमला मिर्च (हरी मिर्च)
2 बड़े चम्मच कटा हरा धनिया
1/2 टेबल स्पून सूखे आम का पाउडर
1/4 बड़ा चम्मच गरम मसाला पाउडर
2 बड़े चम्मच चावल का आटा
4 बड़े चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स

Healthy Drinks

तुलसी का शर्बत

तुलसी शर्बत एक स्वादिष्ट पेय है जो तुलसी के पत्तों से गुड़ और चूना मिलाया जाता है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह सर्दी, खांसी, सिरदर्द और पेट की गैस और एसिडिटी की बीमारियों को खत्म करता है, पाचन के लिए अच्छा है और शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाता है।

Snacks

आलू-गोभी की सब्जी तो कई बार खाई होगी, अब खाकर देखें टिक्की

आलू-गोभी की टिक्की बनाने की सामग्री- 
आलू- 4
गोभी-एक 
बेसन-दो कटोरी
तेल- आधा कटोरी  
अजवाइन-एक चुटकी  
कॉर्नफ्लोर-आधा चम्मच  
हल्दी-आधा चम्मच  
नमक-आधा चम्मच  
मिर्च-आधा चम्मच 

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.