घर पर कोई सब्जी न हो तो आप प्याज की भाजी तैयार कर सकते हैं।
प्याज की भाजी कई लोगों की पसंदीदा सब्जियों में से एक है। अगर आप रूटीन में एक ही तरह की सब्जियां खाकर बोर हो गए हैं तो मुंह का स्वाद बदलने के लिए प्याज भाजी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। कई बार ऐसा भी होता है कि घर में सब्जी ही नहीं है, ऐसे में भी प्याज सब्जी के रूप में एक बेहतर विकल्प है। अगर आप भी प्याज भाजी खाना पसंद करते हैं तो हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं. इस रेसिपी को फॉलो करके आप बहुत ही कम समय में स्वादिष्ट प्याज भाजी तैयार कर सकते हैं.
प्याज की भाजी बनाने के लिए सामग्री:-प्याज कटी – 1/2 किलोधनिया पाउडर – 1/2 टी स्पूनलाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पूनहरी मिर्च कटी – 2हल्दी – 1/4 टी स्पूनमूंगफली/सरसों का तेल – 1 टेबलस्पूननमक – स्वादानुसार
प्याज की सब्जी बनाने की विधि:-प्याज भाजी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को लेकर उसे काट लें। इसके बाद एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर मध्यम आंच पर गैस पर गर्म होने के लिए रख दें. तेल के गरम होते ही हरी मिर्च डाल कर तड़कने दें। इसके बाद कटे हुए प्याज को तेल में डाल कर कलछी की मदद से चलाते हुए भूनें। जब प्याज का रंग हल्का सा बदलने लगे तब इसमें हल्दी पाउडर डाल कर कलछी से अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए।
इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. प्याज़ की सब्जी का मसाला तवे पर न लगे इसके लिए भाजी में थोडा़ सा पानी छिड़कें. - इसके बाद मसालों को करीब 5 मिनट तक अच्छे से पकने दें. इसके बाद सब्जी में थोड़ा और पानी छिड़क कर 2 से 3 मिनिट ढककर पकने दीजिए. इस तरह आपकी स्वादिष्ट प्याज भाजी तैयार है। गरमागरम सर्व करें।
सामग्री
घर पर बनायें बनाएँ पनीर चीला की रेसिपी
प्रतिरक्षा बढ़ाने के लिए विशेष वेज सूप। मास्क और एयर प्यूरीफायर के साथ, आपके शरीर को दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए विशेष प्रतिरक्षा की भी आवश्यकता होती है। इसलिए आपकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए, आज हम खास वेज सूप लाए हैं जो इस सर्दी से बचाने के साथ-साथ आपको इस प्रदूषित वातावरण से बचाने में भी मददगार साबित होंगे। यह सूप बनाने में बहुत आसान है और बहुत जल्दी तैयार हो जाता है।
Oil-Free Cooking Tips: How to Cook Deliciously Without the Oil
कोकोनट फ्लेवर के जैसा क्रीमी पास्ता
Easy Recipe to make Sushi
कैसे बनाएँ बेकरी जैसा काजू पिस्ता बिस्किट
How to Cook Faster: Kitchen Hacks That Actually Save Time
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.