Vegetable

रेस्टोरेंट जैसी स्पेशल मटर-पनीर की स्पेशल सब्जी

अचारी जैसे टेस्ट के साथ बनाएं खास मटर-पनीर की सब्जी

मटर-पनीर की सब्जी शाकाहारियों को बहुत पसंद होती है, लेकिन मटर-पनीर का एक ही स्वाद चखकर आप बोर हो जाएंगे, इसलिए आज हम आपके लिए लाए हैं अचारी स्वाद के साथ मटर पनीर की स्वादिष्ट रेसिपी. इस रेसिपी की सबसे खास बात यह है कि बहुत ही कम समय में बनने वाली इस डिश का स्वाद रेस्टोरेंट जैसा लगेगा. अगर आप डाइट पर हैं तो आप इस सब्जी को जैतून के तेल में भी बनाकर तैयार कर सकते हैं. आइए, जानते हैं अचारी स्वाद वाली मटर-पनीर की सब्जी-

सामग्री : 
  • पनीर 500 ग्राम
  • 1 कटोरी मटर
  • 1 टीस्पून जीरा
  • 1 टेबलस्पून सौंफ
  • 1/2 टेबलस्पून सरसों दाना
  • 1 टीस्पून मेथी दाना
  • 1/2 टीस्पून कलौंजी
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1 प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 4 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 टीस्पून हल्दी
  • 1 छोटी कटोरी दही
  • 2 टीस्पून अमचूर
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून चीनी (चाहें तो)
  • पानी जरूरत के अनुसार 
  • तेल जरूरत के अनुसार

तरीका :
सबसे पहले एक कड़ाही में मध्यम आंच पर तेल गर्म करने के लिए रखें। तेल गरम होने पर इसमें सौंफ, मेथी दाना, सौंफ और जीरा डालकर भूनें. - जब ये चटकने लगे तो इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें. - जैसे ही प्याज हल्का सुनहरा हो जाए, अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल कर कलछी से चलाते हुए भूनें. दही, हल्दी, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चीनी और नमक मिलाएं। 

जब मसाला अच्छे से भुन जाए और तेल छोड़ने लगे तब मटर और पनीर डाल दीजिए. थोड़ा पानी डालें और लगभग 5 मिनट तक पकाएं और आंच बंद कर दें। अचारी मटर पनीर तैयार है. नान के साथ गरमागरम परोसें।


Related Posts
Healthy Drinks

Immunity-Boosting Morning Drinks: What Actually Works (And What's Just Hype)

Description: Want to boost your immunity naturally? Here are morning drinks that actually work — simple, effective, and backed by real science, not just hype.

Sweet

इस भाई दूज भाई के लिए बनाएं टेस्टी बेसन के लड्डू, नोट करें रेसिपी

बेसन के लड्डू बनाने के लिए सामग्री-
-बेसन
-चीनी
-घी
-बादाम
-पिस्ता

Vegetable

कैसे बनाये पालक पनीर पुलाव?

बहुत ही आसान है बनाना पालक पनीर पुलाव का यह नुस्खा

Sweet

नवरात्रि के पहले व्रत में आसान रेसिपी से तैयार करें मखाने की खीर, स्वाद के साथ मिलेगी एनर्जी

मखाना खीर की सामग्री
-मखाना
-दूध
-शक्कर
-इलायची पाउडर
-घी

Non-Vej

The Juicy Chicken Manifesto: How to Stop Destroying Perfectly Good Poultry

Description: Learn how to cook juicy chicken every time with proven techniques for breasts, thighs, and whole birds. Master temperature, seasoning, and cooking methods that actually work.

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.