Vegetable

चिकन स्वीट कॉर्न सूप

सामग्री


  1. 1 चिकन ब्रेस्ट छोटे और पतले टुकड़ों में कटा हुआ
  2. आधा कप अमेरिकन स्वीट कॉर्न
  3. 2 अंडे
  4. 2-3 बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर
  5. 1 छोटा प्याज कटा हुआ
  6. 4-5 लहसुन लौंग कटे हुए
  7. 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पावडर
  8. 2 हरी मिर्च कटी हुई
  9. 2 बड़ा चम्मच बटर
  10. 1 छोटा चम्मच रिफाइंड तेल
  11. 2-3 बड़ा चम्मच विनेगर
  12. 1 छोटा चम्मच चीनी
  13. नमक स्वादानुसार

निर्देश
  1. एक बर्तन में 4 कप पानी लें। उसमें चिकन के टुकड़े और नमक डालें और उबालें। चिकन अच्छे से पक जाने तक धीमी आंच पर 5-8 मिनट तक पकाते रहें। फिर बगल रख दें।
  2. अब एक पैन में बटर और रिफाइंड तेल मिलाएं और गर्म करें। इसमें प्याज डालें और आर-पार दिखने तक फ्राय करें। फिर लहसुन डालें और 4-5 मिनट तक हल्का तलें।
  3. इसके बाद कॉर्न, चिकन, काली मिर्च पावडर, चीनी, हरी मिर्च डालें और थोड़े समय तक पकाएं। फिर इसमें चिकन स्टॉक और विनेगर डालें और उबाल आने दें।
  4. एक कटोरे में आधा कप गर्म पानी में कॉर्नफ्लोर मिलाएंं। फिर इस मिश्रण को पकते चिकन सूप में डालें और अच्छे से मिलाएं।
  5. एक कटोरे में आधा कप गर्म पानी में कॉर्नफ्लोर मिलाएंं। फिर इस मिश्रण को पकते चिकन सूप में डालें और अच्छे से मिलाएं।
  6. जैसे ही सूप गाढ़ा होने लगे तो एक कटोरे में दो अंडे फेंट लें और उन्हें पकते सूप में डाल दें। धीरे से मिलाएं और 8-10 मिनट तक पकने दें। इसके बाद सूप तैयार है।





Related Posts
Healthy Drinks

नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्माण्डा को लगाएं पनीर मालपुआ का भोग,नोट करें रेसिपी

पनीर मालपुआ बनाने के लिए जरूरी सामग्री-
-100 ग्राम पनीर, कद्दूकस
-100 ग्राम खोया , कद्दूकस
-50 ग्राम अरारोट
-120 मिली. दूध
-¼ टी स्पून इलायची पाउडर
-तलने के लिए घी
-1 कप चीनी
-120 मिली. पानी
-1/8 टी स्पून केसर
-बादाम , टुकड़ों में कटा हुआ

Vegetable

गार्लिक पनीर की चटपटी रेसिपी

घर पर ट्राई करें गार्लिक पनीर रेसिपी, इसका स्वाद लाजवाब

South Indian

साउथ इंडियन व्यंजन बेसन अप्पे रेसिपी

जब भी हल्की भूख लगे तो तुरंत बेसन के अप्पे बना बनाएं।

Chinese Food

आलू टिक्की बर्गर को ब्रेक देकर आज बनाएं स्पेशल मेक्सिकन बर्गर

मेक्सिकन बर्गर बनाने की सामग्री- 
250 ग्राम चिकन
2 बड़े चम्मच चिपोटल सॉस
1 एवोकैडो
1 मुट्ठी चेरी टमाटर
2 बड़े चम्मच नीबू का रस
आवश्यकता अनुसार नमक
1 मुट्ठी बेबी लेट्यूस
4 बर्गर बन्स
4 स्लाइस चीज़ स्लाइस
1 मुट्ठी जलापेनो
1 बड़ा चम्मच लहसुन
2 बड़े चम्मच रिफाइंड तेल
आवश्यकता अनुसार काली मिर्च

Chinese Food

चाइनीज फूड के शौकीन लोगों को बेहद पसंद आएगी मशरूम मंचूरियन की ये रेसिपी, भाई दूज पर करें ट्राई

मशरूम मंचूरियन बनाने के लिए जरूरी सामग्री-
-बैटर के लिए आधा कप मैदा
- तीन चम्मच कॉर्नफ्लोर
- अदरक-लहसुन का पेस्ट
- आधा चम्मच काली मिर्च
- सोया सॉस 
-आधा कप पानी
-250 ग्राम मशरूम
- हरे प्याज बारीक कटे हुए
- हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- दो लहसुन की कलियां बारीक कटी हुई
- अदरक बारीक कटा हुआ
- काली मिर्च का पाउडर
- सोया सॉस
- शिमला मिर्च टुकड़ों में कटी हुई

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.