जब भी हल्की भूख लगे तो तुरंत बेसन के अप्पे बना बनाएं।
खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। बेसन से बने अप्पे का स्वाद भी लाजवाब होता है। अप्पे आमतौर पर सूजी (रवा) से बनाए जाते हैं लेकिन अप्पे बेसन से भी आसानी से बनाए जा सकते हैं। अगर आपको साउथ इंडियन खाना पसंद है तो यह डिश आपके बहुत काम आ सकती है। कई बार ऐसा होता है कि लंच करने के बाद भी दिन में भूख लगने लगती है, ऐसे में कुछ ऐसा खाने की इच्छा होती है जो न सिर्फ स्वादिष्ट हो बल्कि पेट के लिए भी भारी हो। ऐसे में बेसन का अप्पे बनाकर खाया जा सकता है। बेसन के अप्पे एक आसान रेसिपी है और यह कुछ ही समय में तैयार हो जाती है। यह रेसिपी बच्चों को भी बहुत पसंद आती है। आज हम आपको बेसन अप्पे बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो करके आप घर पर ही इनका मजा ले सकते हैं।
बेसन अप्पे बनाने के लिए सामग्री:–बेसन – 1 कपराई – 1 टी स्पूनअदरक-हरी मिर्च पेस्ट – 1 टी स्पूनकढ़ी पत्ते – 7-8नींबू रस – 1/4 टी स्पूनइनो पाउडर – 1 टी स्पूनतेलनमक – स्वादानुसार
बेसन के अप्पे बनाने की विधि:–बेसन अप्पे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में बेसन डाल दें। अब बेसन में 2 चम्मच तेल, अदरक-मिर्च का पेस्ट, नींबू का रस और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें पानी मिलाकर घोल तैयार कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि बैटर न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा। जब घोल तैयार हो जाए तो इसे 15 मिनट के लिए अलग रख दें। इसके बाद घोल में इनो पाउडर डाल कर मिक्स कर लीजिए। अब अप्पे बनाने के लिए एक पैन लें और उसके प्रत्येक खाने में तेल की 2-3 बूँदें फैलाएं।
अब राई और करी पत्ता लें और उन्हें थोड़े से तेल में तल लें। अब इन्हें हर कप अप्पे में थोड़ा-थोड़ा करके डालें। इसके बाद अप्पे के प्यालों में बेसन का घोल भर दीजिए। इसके बाद इन्हें बेक होने के लिए रख दें। लगभग 5 मिनट तक अप्पों को पकने दें। इस दौरान अप्पों को पलटते रहें ताकि वे दोनों तरफ से अच्छे से सिक जाएं। अब तले हुए अप्पों को एक प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सारे घोल से अप्पे तैयार कर लीजिए। नाश्ते के लिए आपका स्वादिष्ट गरमा गरम बेसन अप्पे तैयार है।
साबूदाने की तीखी खिचड़ी घर पर नवरात्रि में बनाएं
कैसे बनाये घर पर नवरतन पुलाव
Description: Learn how to store pickles safely for up to a year. Master traditional preservation methods, prevent spoilage, and keep your achar delicious without refrigeration using proven techniques.
नाश्ते में बनाएं आलू प्याज पराठा पकाने की विधि
Easy Recipe to make Sushi
फ्रूट्स मोदक
How to Cook Faster: Kitchen Hacks That Actually Save Time
खांडवी रेसिपी बनाने का तरीका
कैसे बनाए जाते हैं रोज़ कपकेक पॉप
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.