Sweet

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को लगाएं कलाकंद का भोग, नोट करें Recipe

कलाकंद बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
-पनीर - 1½ कप कद्दूकस किया हुआ
-कंडेंस्ड मिल्क - 3/4 कप
-हरी इलायची पाउडर - 1/4 छोट चम्मच
-घी - प्लेटिंग के लिए
-बारीक कटा पिस्ता - गार्निशिंग के लिए

कलाकंद बनाने का तरीका-
कलाकंद बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को कद्दूकस कर लें या फिर उसे मिक्सी में दरदरा पीसकर अलग रख लें। अब एक छोटी गहरी प्लेट में घी लगाएं।

 इसके बाद एक कड़ाई में कंडेंस्ड मिल्क और कददूकस किया पनीर डालकर अच्छे से मिलाने के बाद धीमी आंच पर इस मिश्रण को चम्मच से हिलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं। इस मिश्रण को लगभग 4-7 मिनट तक पकाएं जबतक कि वो कड़ाई के किनारों से चिपकने न लग जाए।

अब इसमें 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं और गैस से कड़ाई को उतार लें। अब कड़ाई में बारीक कटा पिस्ता डालकर चम्मच से हल्का दबाएं। इसके बाद तैयार मिश्रण को कमरे के तापमान पर ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद इस मिश्रण को सेट होने के लिए फ्रिज में करीब 2 घंटे के लिए रख दें।

अब ठंडा होने पर मिश्रण को फ्रिज से निकालकर छोटे चौकोर टुकड़ो में काट लें। आपका टेस्टी कलाकंद बनकर तैयार है। आप इसका भोग माता रानी को लगा सकते हैं। 


Related Posts
Summer Drinks

10 Refreshing Summer Drinks to Beat the Heat: Easy Recipes for Every Occasion


Non-Vej

पालक मटर कबाब के साथ करें दिन की शुरुआत

पालक मटर कबाब न सिर्फ स्वाद में बल्कि सेहत के लिहाज से भी काफी अच्छा होता है।

Vegetable

चना मसाला बनाने कि आसान विधि

कुछ तीखा खाने का मन है तो बनाइये चना। 

Rice

पालक पनीर पुलाव

सामग्री:-
बासमती चावल(Basmati rice)- 250 ग्राम
पनीर(Paneer)- 150 ग्राम
प्याज(Chopped Onion)- 1
मटर(Peas)- 1/2 कप
पालक(Spinach)- 2 कप (2 बंच)
अदरक(Ginger)- 1 इंच
लहसुन(Garlic)- 4-5
हरी मिर्च(Green chili)- 2
तेल(Oil)- 25 ग्राम
जीरा(Cumin)- 1 चम्मच
बड़ी इलाइची(Black cardamom)- 2
छोटी इलाइची(Green cardamom)- 2
दालचीनी(Cinnamon)- 2 इंच
लॉन्ग(Cloves)- 2
तेजपत्ता(Bay leaves)- 1
मिर्च पाउडर(Red chili powder)- 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर(Turma )- 1/2 चम्मच
नमक(Salt)- 1 चम्मच (स्वाद के अनुशार)

Rotee Paraatha

तंदूर के बिना भी बनाए टेस्टी नान

तंदूरी नान बनाने के लिए सामग्री-
-2 कप मैदा
-1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
-1/2 छोटा चम्मच नमक
-1 छोटा चम्मच चीनी पीसी हुई
-1/2 कप प्लेन योगर्ट
-2 चम्मच तेल
-गर्म पानी
-बारीक कटा लहसुन
-मक्खन

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.