एग लॉलीपॉप बनाने के लिए सामग्री--6-7 उबले हुए अंडे-1 कप मैदा-2 टेबल स्पून कॉर्नफलोर-1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर-1 टी स्पून हल्दी पाउडर-1 टी स्पून काली मिर्च पाउडर-1 टी स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट-पानी- जरूरत के अनुसार-1 टेबल स्पून लहसुन , बारीक कटा हुआ-1 टेबल स्पून अदरक , बारीक कटा हुआ-1 छोटा प्याज , बारीक कटा हुआ-शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई-2 चिली सॉस-1 टेबल स्पून सोया सॉस-1 टी स्पून हरी मिर्च-हरा धनिया गार्निश के लिए
एग लॉलीपॉप बनाने की विधि-एग लॉलीपॉप बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा मिक्सिंग बाउल लेकर उसमें मैदा, कॉर्नफलोर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें। फिर इसमें अदरक लहसुन के पेस्ट के साथ पानी डालकर अच्छे से मिलाएं।
अब उबले अंडों को बैटर में डिप करके कुछ देर के लिए अलग रख दें। एक कड़ाही में तलने के लिए तेल गरम करें, कोट किए हुए अंडे डालें और 10 से 12 मिनट तक भूनकर एक टिश्यू पेपर पर निकाल लें
अब एक दूसरे पैन में तेल गर्म करके उसमें कटा हुआ अदरक, लहसुन डालकर एक मिनट के लिए भूनें। इसके बाद इसमें प्याज और शिमला मिर्च डालकर कुछ मिनट के लिए भूनें।
अब ऊपर बताए गए सभी सॉस डालकर अच्छी तरह मिलाएं। आपके गर्मा-गर्म क्रिस्पी एग लॉलीपॉप बनकर तैयार हैं। आप शाम के नाश्ते में इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं।
मारवाड़ी मिर्च का ऐसा तीखा स्वाद कि उसके सामने सब्जियां भी फीकी पड़ जाएंगी।
बची हुई रोटियों से बनाएं 'चपाती नूडल्स'
आम के सलाद से थोड़ा अलग, स्वीट कॉर्न चीज़ सलाद पौष्टिक होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होता है। किसी भी पार्टी या विशेष अवसर पर, आप अपने मेनू में इस अनूठे सलाद को शामिल कर सकते हैं या भूख लगने पर आप इसे ऎसे ही खा सकते हैं।
अगर आपका दिल कुछ मीठा खाने की कोशिश कर रहा है, तो बनाएं सेवइयां खीर
गर्मी के मौसम में और छोटी-छोटी भूख को शांत करने के लिए दही चावल चावल बनाएं।
कैसे बनाएँ बेकरी जैसा काजू पिस्ता बिस्किट
How to Store Vegetables Longer: The Complete Guide
How to turn over-ripe berries into a brilliant little cake
दाल बाटी और चूरमा
फ्रूट्स मोदक
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.