Vegetable

पनीर टिक्का

सामग्री:

250 ग्राम फ्रेश पनीर
आधा कप फ्रेश दही
स्वादानुसार नमक
आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
2 चम्मच मक्खन या घी
आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर
आधा से एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट (वैकल्पिक)
1 से 2 शिमला मिर्च
3 टमाटर
1 चम्मच चाट मसाला
चुटकीभर लाल मिर्च पाउडर
1 से 2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
1 नीबू, जिसे चार बराबर टुकड़ों में काट लें

बनाने की विधि: 

पनीर को धोकर इसे बड़े चौकोर आकार के टुकड़ों में काट लें।
आप चाहें तो बीना धोए भी पनीर को काट सकते हैं।
अब एक बर्तन में दही को फेंट लें।
इस दही में नमक, काली मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट अच्छे से मिलाएं।
फिर इसमें काटे गए पनीर के टुकड़े मिला दें और इसे 20 से 30 मिनट के लिए ढककर रख दें।
20 से 30 मिनट में पनीर अच्छे से दही सोख लेगा।

अब पनीर के टुकड़ों को एक प्लेट में निकाल लें और इसे 2 घंटों के लिए फ्रिज में रख दें।
इस दौरान शिमला मिर्च को धोकर उसके बीज निकाल दें और उसे लंबे और पतले आकार में काट लें।
आप चाहें तो शिमला मिर्च को चौकोर टुकड़ों में भी काट सकते हैं।
इसी तरह टमाटर को धोकर उसे भी गोल या लंबे आकार में पतला काट लें।
अब गैस पर कड़ाही गर्म होने के लिए रखें।

कड़ाही के गर्म होने पर इसमें मक्खन या घी डालें।
जब यह गर्म हो जाए, तो धीमी आंच पर इसमें पनीर के कुछ टुकड़े डालकर उसे दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तले।
होने तक तले।
इसी तरह पनीर के सारे टुकड़ों को तल लें।
अब कड़ाही में बचे हुए घी में जीरा पाउडर और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर उसे धीमी आंच भून लें।
जब इसकी तेज खुशबू आने लगे, तो इसमें शिमला मिर्च मिलाएं और 1 मिनट तक इसे ढककर पकाएं।

अब इसमें टमाटर और तले हुए पनीर के टुकड़े मिलाएं।
फिर इसमें चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और अन्य मसाले मिलाकर इसे अच्छे से धीमी आंच पे पका लें।
दो से तीन मिनट तक मिलाते हुए इसे पकाएं और बस बनकर तैयार है टेस्टी पनीर टिक्का।
सर्व करते समय इसमें बारीक कटा हरा धनिया और नींबू का रस निचोड़कर दे सकती हैं।


Related Posts
Rice

रेस्टोरेंट स्टाइल पालक बिरयानी

पालक बिरयानी बनाने के लिए सामग्री-
2 कप बासमती चावल
1/2 छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट
2 बड़े चम्मच घी
2 दालचीनी स्टिक
2 काली इलायची
2 तेज पत्ता
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच हल्दी
1 चम्मच सौंफ के बीज
2 चुटकी हींग
आवश्यकता अनुसार पुदीने के पत्ते
1/2 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
आवश्यकता अनुसार पानी
आवश्यकता अनुसार नमक
4 हरी इलायची
4 लौंग लहसुन
2 चुटकी जावित्री
1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1 गुच्छा पालक
1/2 मुट्ठी हरा धनिया

Vegetable

टमाटर चमन रेसिपी

एक बार घर पर ट्राई करें यह कश्मीरी डिश 'टमाटर चमन'

Sweet

मिष्टी दोई रेसिपी

गाढ़े दूध से तैयार एक पारंपरिक बंगाली मिठाई जो बाद में गाढ़े मीठे दही में बदल गई। एक लोकप्रिय बंगाली व्यंजन किण्वित मिठाई की रेसिपी मुख्य रूप से फुल क्रीम दूध, चीनी/गुड़ से शुरुआत के लिए कुछ दही के साथ तैयार की जाती है।

Vegetable

रात के खाने में बनाएं स्वादिष्ट मेथी पालक पनीर

यह खाने में जितनी स्वादिष्ट लगती है, सेहत के लिहाज से भी उतनी ही फायदेमंद है।

Vegetable

बेक्ड तोरी फ्राई रेसिपी

शाम को चाय के साथ खाने वाले एक बहुत ही  सवादिस्ट रेसिपी लेके आये आये है आइये जानते है की कैसे त्यार किया जाता है आपका सवादिस्ट स्नैक्स ब्रैड तोरी फ्राई। 


Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.