यह खाने में जितनी स्वादिष्ट लगती है, सेहत के लिहाज से भी उतनी ही फायदेमंद है।
मेथी पालक पनीर करी बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी बहुत पसंद आती है। जो लोग मेथी या पालक खाना पसंद नहीं करते वे भी इस रेसिपी को बड़े चाव से खाते हैं। आमतौर पर पनीर से बनी चीजें बहुत पसंद की जाती हैं, मेथी पालक पनीर भी उन्हीं में से एक है. इस रेसिपी की खासियत यह है कि यह खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, सेहत के लिहाज से भी उतनी ही फायदेमंद होती है. पालक, मेथी और पनीर तीनों ही शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। अगर आप भी मेथी पालक पनीर की सब्जी खाना पसंद करते हैं और अगर आपने अब तक इसे घर पर बनाने की कोशिश नहीं की है तो हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं. इस रेसिपी को फॉलो करके आप घर पर ही स्वादिष्ट मेथी पालक पनीर का स्वाद ले सकते हैं।
मेथी पालक पनीर बनाने के लिए सामग्री:-पालक – 1 कपमेथी – 1 कपपनीर – 1 कपधनिया पाउडर – 1 टी स्पूनलाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पूनटमाटर – 1हल्दी पाउडर – 1/4 टी स्पूनजीरा – 1/2 टी स्पूनहींग – 1 चुटकीहरी मिर्च – 2चीनी – 1/2 टी स्पूननमक – स्वादानूसारतेल
How to make मेथी पालक पनीरमेथी पालक पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को बराबर आकार में काट लें। - इसके बाद पालक और मेथी को भी बारीक काट लें. अब एक कड़ाही लें और उसमें 2 टेबल स्पून तेल डालकर गैस पर गर्म करें. जब तेल गरम हो जाए तो उसमें पनीर के टुकड़े तल लें। जब पनीर हल्का ब्राउन हो जाए तो गैस बंद कर दें और पनीर के टुकड़ों को अलग एक प्लेट में निकाल लें. अब कढ़ाई के बचे हुए तेल में 1 छोटी चम्मच तेल डाल कर जीरा डाल कर भून लीजिये. जब जीरा चटकने लगे तो इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, बारीक कटे टमाटर और एक चुटकी हींग डालकर भून लें.
इसे करीब 2-3 मिनट तक भूनें, इसके बाद इस भुने हुए मसाले में मेथी और बारीक कटी हुई पालक डाल कर भून लें. - इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक और चीनी स्वादानुसार डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब गैस की आंच मध्यम कर दें और ग्रेवी को 5 मिनट तक पकने दें. - जब ग्रेवी अच्छे से तैयार हो जाए तो इसमें पहले से तले हुए पनीर के टुकड़े मिला लें. अब सब्जी को एक बार फिर से 3-4 मिनिट तक पकाएं. इस तरह आपकी स्वादिष्ट मेथी पालक पनीर करी तैयार है। इसे रोटी या पराठे के साथ परोसा जा सकता है.
फालूदा आइसक्रीम देशी कुल्फी और गुलाब की चाशनी के साथ बनाई जाती है, जो मई-जून जैसी गर्मियों में भी राहत देती है। इस फालूदा में हमने सबजा के बीजों का इस्तेमाल किया है, जिन्हें तुकमलंगा और स्वीट बेसिल भी कहा जाता है। साबजा के बीज गर्मी में लाभ प्रदान करते हैं, साथ ही पेट के कई रोगों जैसे कब्ज, पेट की जलन में भी लाभ पहुंचाते हैं।
इन प्रामाणिक बैंगन रोल-अप को तैयार होने में कुछ समय लग सकता है, लेकिन अंतिम परिणाम रेस्तरां-गुणवत्ता वाला है। आपका परिवार बार-बार इस नुस्खे का अनुरोध करेगा।
इस तरीके से बनाएं भरवां करेला रेसिपी
How to turn over-ripe berries into a brilliant little cake
How to Cook Faster: Kitchen Hacks That Actually Save Time
खांडवी रेसिपी बनाने का तरीका
How to Store Vegetables Longer: The Complete Guide
Oil-Free Cooking Tips: How to Cook Deliciously Without the Oil
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.