Vegetable

दही प्याज की सब्जी रेसिपी

गर्मियों में बनाएं दही प्याज की सब्जी, सभी को पसंद आएगी

गर्मियों में दही प्याज की सब्जी खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही और प्याज दोनों में ही ठंडक का असर होता है। ऐसे में दोनों का मेल तेजी से बढ़ते पारे के बीच शरीर को ठंडा रखने में काफी मददगार होता है। गर्मी के मौसम में हम सभी रोज किसी न किसी रूप में दही का सेवन करते हैं ताकि शरीर स्वस्थ रहे। अगर आप रूटीन सब्जियों से बोर हो चुके हैं तो इस बार आप दही प्याज की सब्जी ट्राई कर सकते हैं। यह बनाने में आसान है और यह रेसिपी स्वाद से भरपूर है। इस रेसिपी की सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें प्याज के अलावा और किसी सब्जी की जरूरत नहीं है। कई बार ऐसा होता है कि घर में बनाने के लिए सब्जी ही नहीं बची है। ऐसे में दही प्याज की सब्जी भी बनाई जा सकती है। यह तुरन्त तैयार हो जाता है। इसे आप हमारी रेसिपी की मदद से घर पर आसानी से बना सकते हैं।

दही-प्याज की सब्जी बनाने के लिए सामग्री:-
  • दही – 250 ग्राम
  • प्याज – 1
  • जीरा – 1/2 टी स्पून
  • धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
  • कसूरी मेथी – 1/4 टी स्पून
  • हरी मिर्च कटी – 4
  • हल्दी – 1/4 टी स्पून
  • फीकी बूंदी – 1/2 कटोरी
  • गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
  • नमक – स्वादानुसार

दही-प्याज की सब्जी बनाने की विधि:-
दही और प्याज का दही बनाने के लिए सबसे पहले दही को एक बर्तन में डाल कर मथ लें। इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें। तेल गरम होने पर इसमें जीरा डाल कर तड़का लगाएं। इससे पहले प्याज को स्लाइस में काट लें और रख दें। जब जीरा चटकने लगे तो उसमें प्याज डालकर 2 से 3 मिनिट तक भूनें। जब प्याज का रंग ब्राउन हो जाए तो इसमें बारीक कटी हरी मिर्च डालकर भूनें।

करीब एक मिनट बाद प्याज के मिश्रण में दही डालें और 5-6 मिनट तक पकने दें। इसके बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर सब्जी में कलछी की सहायता से अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद सब्जी में हल्की बूंदी, गरम मसाला और कसूरी मेथी डाल कर मिला दीजिये। इसे कुछ देर चलाते हुए पकाएं फिर गैस बंद कर दें। इस तरह आपकी स्वादिष्ट दही प्याज की सब्जी बनकर तैयार है। इसे रोटी या चावल के साथ परोसें।


Related Posts
Healthy Food

दाल बाफला

बाफला के लिए सामग्री:

2 से 3 कप गेहूं का आटा
एक चौथाई कप सूजी
एक कप दही
घी, बाफला बनाने और रोस्ट करने के लिए
चुटकीभर हल्दी
चुटकीभर अजवाइन
चुटकीभर बेकिंग सोडा
आधा छोटा चम्मच नमक
पानी, आटा गूंथने के लिए
दाल के लिए सामग्री

आधा-आधा कप मूंग और मसूर दाल, कुछ घंटों के लिए भिगोए हुए
एक चौथाई कप चना दाल, कुछ घंटों के लिए भिगोए हुए
3 कप पानी
3 चम्मच घी
1 चम्मच सरसों दाना
1 चम्मच जीरा
चुटकीभर हींग
1 प्याज, बारीक कटा हुआ
आधा छोटा चम्मच अदरक और लहसुन का पेस्ट
2 से 3 हरी मिर्च, लंबी कटी हुई
1 बारीक कटा हुआ टमाटर
चुटकीभर हल्दी
आधा से एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा से एक चम्मच गरम मसाला
स्वादानुसार नमक
1 कप पानी
2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया


Chinese Food

आलू टिक्की बर्गर को ब्रेक देकर आज बनाएं स्पेशल मेक्सिकन बर्गर

मेक्सिकन बर्गर बनाने की सामग्री- 
250 ग्राम चिकन
2 बड़े चम्मच चिपोटल सॉस
1 एवोकैडो
1 मुट्ठी चेरी टमाटर
2 बड़े चम्मच नीबू का रस
आवश्यकता अनुसार नमक
1 मुट्ठी बेबी लेट्यूस
4 बर्गर बन्स
4 स्लाइस चीज़ स्लाइस
1 मुट्ठी जलापेनो
1 बड़ा चम्मच लहसुन
2 बड़े चम्मच रिफाइंड तेल
आवश्यकता अनुसार काली मिर्च

Healthy Food

The Balanced Diet Blueprint: Meal Ideas That Don't Taste Like Cardboard or Require a Culinary Degree

Description: Discover practical balanced diet meal ideas for breakfast, lunch, and dinner. Learn how to create nutritious, delicious meals that fuel your body without complicated recipes or bland food.

Non-Vej

बंगाली स्टाइल फिश करी बनाने का आसान तरीका

कैसे बनाएं बंगाली स्टाइल फिश करी

Rotee Paraatha

अचारी पराठा रेसिपी


और जैसे-जैसे वैलेंटाइन्स डे नजदीक आ रहा है, मैंने अचारी पराठा रेसिपी में एक ऐसा ट्विस्ट डाला है, जो एक बार बनकर तैयार हो जाने पर आंखों को भी अच्छा लगेगा, न कि सिर्फ स्वाद के लिए।
दही की एक स्वादिष्ट कटोरी के साथ अचारी पराठा का एक प्लेट भर लिया जा सकता है। दही नहीं तो लोग दिल के आकार की दूसरी तरफ से भी स्वाद ले सकते हैं, चाहे वह हरी पुदीने की चटनी हो या लहसुन की चटनी के साथ भी.

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.