बाफला के लिए सामग्री:2 से 3 कप गेहूं का आटाएक चौथाई कप सूजीएक कप दहीघी, बाफला बनाने और रोस्ट करने के लिएचुटकीभर हल्दीचुटकीभर अजवाइनचुटकीभर बेकिंग सोडाआधा छोटा चम्मच नमकपानी, आटा गूंथने के लिएदाल के लिए सामग्रीआधा-आधा कप मूंग और मसूर दाल, कुछ घंटों के लिए भिगोए हुएएक चौथाई कप चना दाल, कुछ घंटों के लिए भिगोए हुए3 कप पानी3 चम्मच घी1 चम्मच सरसों दाना1 चम्मच जीराचुटकीभर हींग1 प्याज, बारीक कटा हुआआधा छोटा चम्मच अदरक और लहसुन का पेस्ट2 से 3 हरी मिर्च, लंबी कटी हुई1 बारीक कटा हुआ टमाटरचुटकीभर हल्दीआधा से एक चम्मच लाल मिर्च पाउडरआधा से एक चम्मच गरम मसालास्वादानुसार नमक1 कप पानी2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
बाफला बनाने की विधि:एक कटोरे में गेहूं का आटा और सूजी मिलाएं।इसमें दही, दो चम्मच घी, हल्दी, अजवाइन, बेकिंग सोडा और नमक मिलाकर इसे गुनगुने पानी से थोड़ा सॉफ्ट गूंद लें।रोटी के लिए जैसे आटा गूंदते हैं वैसे ही आटा गूंद लें।अब आटे को ढककर 15 से 20 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें।जब आटा सेट हो जाए तो हाथ में थोड़ा सा घी लगा लें।अब इसकी छोटी-छोटी लोई बना लें।अब इसे हल्का दबाकर पेड़े का आकार दें।ऐसे ही सारे लोई को तैयार कर लें।
इस दौरान एक पैन में पानी उबलने के लिए रख दें, क्योंकि इन बाटियों को पानी में उबालना है।ध्यान रहे पानी इतना होना चाहिए कि बाटियां उसमें डूब जाए।पानी में जब अच्छे से उबाल आ जाए तो एक-एक करके इसमें बाटी डाल दें।इन्हें 15 मिनट तक उबालें।जब आटे के लड्डू पानी में तैरने लगे, तो यह पक कर तैयार हो गए होते हैं।इसके बाद इन उबले हुए आटे के लड्डूओं को पानी से छान लें।अब इसे ठंडा होने दें।फिर एक पैन या कड़ाही में घी गर्म करें और सुनहरा होने तक इन आटे के लड्डूओं को धीमी से मध्यम आंच पर ढककर अच्छे से पकाएं।
इन्हें बीच-बीच में पलट-पलटकर पूरे 25 मिनट तक पकाएं।इस तरह बाफला बनकर तैयार हो जाएगा।सर्व करने से पहले इसे तोड़कर इसमें घी डाल दें।दाल बनाने की विधि:प्रेशर कुकर में सभी दालों को मिक्स करें, इसमें घी, नमक और पानी मिलाकर इसे 4-5 सीटी आने तक पकाएं।अब कड़ाही में 2 चम्मच घी गर्म करें और उसमें सरसों दाना और जीरा भून लें।फिर इसमें चुटकीभर हींग मिलाएं।इसके बाद अदरक और लहसुन का पेस्ट, कटी हुई हरी मिर्च और प्याज डालकर इसे अच्छे से भून लें।
अब इसमें कटे हुए टमाटर डालें और चुटकीभर नमक डालकर टमाटर के नर्म होने तक इसे पकाएं।फिर इसमें पकी हुई दाल, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक और जरूरत हो तो एक कप पानी मिलाएं।फिर इसे ढक दें और 5 मिनट तक पकाएं।सर्व करने से पहले इसे हरा धनिया से गर्निश करें और बाफला के साथ इसे परोसें।
If you're looking for a healthy and delicious vegetarian meal that's full of flavor, look no further than Steph's Chickpea Curry with Spinach and Rice. This recipe combines the protein-rich properties of chickpeas, the bright flavors of aromatic spices and the nutritional value of spinach. Served with fluffy rice, this curry is a satisfying and nutritious meal that will leave you full and happy. Let's dive into the details of this delicious recipe and learn how to recreate it in your own kitchen.
Description: Struggling to get your idli or dosa batter to ferment right? Here's a simple, honest guide to perfect fermentation every single time — no guesswork needed.
बची हुई रोटियों से बनाएं 'चपाती नूडल्स'
इस चीज़ी वेजिटेबल बेक पुलाव में 7 ग्राम प्रोटीन और प्रति सर्विंग केवल 4 ग्राम वसा है, जो इसे किसी भी रात के खाने के लिए एक आदर्श साइड डिश बनाता है। कम वसा वाले चीज का प्रयोग इस नुस्खा की वसा सामग्री को कम करता है लेकिन स्वाद से समझौता नहीं करता है।
How to Cook Faster: Kitchen Hacks That Actually Save Time
कैसे बनाए जाते हैं रोज़ कपकेक पॉप
खांडवी रेसिपी बनाने का तरीका
Oil-Free Cooking Tips: How to Cook Deliciously Without the Oil
How to turn over-ripe berries into a brilliant little cake
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.