घर पर बनाएं चटपटी तीखी साबूदाने की टिक्की
नवरात्रि व्रत के दौरान ज्यादातर घरों में फल खाने के लिए आलू, फल और कुट्टू के पकोड़े जैसी चीजें बनाकर खाई जाती हैं। लेकिन अगर आप इस नॉर्मल रूटीन से बोर हो चुके हैं तो इस बार नवरात्रि के व्रत में कुरकुरी साबूदाना टिक्की बनाएं और खाएं। नवरात्रि के व्रत में साबूदाने से बने व्यंजन खूब खाए और बनाए जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि साबूदाना न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट और सेहतमंद होता है, बल्कि यह पचने में भी हल्का होता है। तो आइए जानते हैं कब तक बनती है ये टेस्टी साबूदाना टिक्की रेसिपी।
साबूदाना टिक्की बनाने के लिए सामग्री:-साबूदाना 500ग्रामऑयल डेढ़ कपउबला आलू 2हरी मिर्च 3धनिया पत्ता आधा कपसेंधा नमक स्वादानुसारलाल मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मचमूंगफली आधा कप
साबूदाना टिक्की बनाने की विधि:-साबूदाना टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को अच्छे से धोकर 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दें। दूसरी तरफ आलू को भी उबलने के लिए रख दें। जब साबूदाना अच्छे से भीग जाए और थोड़ा फूल जाए तो उसका पानी छानकर अलग कर लें। अब उबले हुए आलू को एक बड़े बर्तन में निकाल कर अच्छे से मैश कर लें।
इसके बाद इसमें भुनी हुई मूंगफली, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, सेंधा नमक और भीगा हुआ साबूदाना मिला लें। अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें। अब साबूदाने और आलू के मिश्रण से बनी छोटी टिक्की को तेल में सुनहरा और करारे होने तक तल लें। आप इन टिक्की को मूंगफली की चटनी या दही के साथ भी परोस सकते हैं।
चाइनीज भेल स्ट्रीट फूड में शामिल है - उबले हुए, तले हुए नूडल्स और तली हुई सब्जियों से तैयार, आपको भेल के अलग और सुखद स्वाद से परिचित कराते हैं।
अब घर पर क्रीमी लस्सी बनाना बहुत ही आसान
रेस्टोरेंट स्टाइल में बनाएं मसालेदार सोयाचप करी
कोकोनट फ्लेवर के जैसा क्रीमी पास्ता
दाल बाटी और चूरमा
How to Cook Faster: Kitchen Hacks That Actually Save Time
Easy Recipe to make Sushi
How to Store Vegetables Longer: The Complete Guide
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.