Rotee Paraatha

नाश्ते में बनाएं चटपटा पनीर पराठा, नोट करें ये हेल्दी एंड टेस्टी Recipe

पनीर पराठा बनाने के लिए सामग्री-
आटा- 2 कप
पनीर कद्दूकस- 1 कप
उबला आलू कद्दूकस- 3/4 कप
अदरक कद्दूकस-1 टी स्पून
हरी मिर्च - 2-3
जीरा पाउडर- 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर- 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून
गरम मसाला- 1/4 टी स्पून
हरा धनिया कटा- 2 टेबलस्पून
पुदीना पत्ते कटे- 1 टेबलस्पून (वैकल्पिक)
अमचूर- 1/2 टी स्पून
बटर/तेल- 2-3 टेबलस्पून
नमक- स्वादानुसार

पनीर पराठा बनाने की विधि-
पनीर पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में गेहूं का आटा छानकर उसमें थोड़ा सा तेल, नमक डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें। इसके बाद आटे पर थोड़ा सा तेल लगाकर उसे 20-25 मिनट के लिए कपड़े से ढककर रख दें।

अब एक मीडियम साइज मिक्सिंग बाउल लेकर उसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर और कसा हुआ आलू डालकर दोनों को अच्छी तरह से मैश कर लें। अब इसमें कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, हरी धनिया पत्ती, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालकर सभी सामग्री अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद मसाले में पुदीना के पत्ते और अमचूर पाउडर डालकर स्वादानुसार नमक मिक्स करके पराठे का मसाला तैयार कर लें।

इसके बाद आटे को एकबार फिर से गूंथकर उसकी लोइयां बना लें। अब तवे को मीडियम आंच पर गर्म करके लोई बेलकर पूरी के आकार की होने के बाद उसमें पनीर की तैयार स्टफिंग भरें और किनारों को बीच में लाकर स्टफिंग बंद कर दें। इसके बाद इसे गोले का आकार दें। अब इस गोले को हल्का सा दबाकर पराठे को गोलाकार बेल लें।

 इसके बाद तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दें और पराठा डालकर मीडियम आंच पर सेकें। थोड़ी देर बाद पराठा पलटकर उसपर तेल लगाएं। पराठा तब तक सेकें जब तक कि दोनों तरफ से सुनहरा न हो जाए। इसके बाद पराठे को प्लेट में उतार लें। आपका स्वादिष्ट पनीर पराठा बनकर तैयार हैं। इसे दही या चटनी के साथ सर्व करें।


Related Posts
Sweet

आइसक्रीम बर्फी रेसिपी

आइसक्रीम बर्फी रेसिपी  विशेष वेनिला स्वाद वाली चीनी के साथ बनाई गई आसान और सरल दूध पाउडर-आधारित बर्फी व्यंजनों में से एक। यह मूल रूप से एक दूध पाउडर या दूध बर्फी है जिसमें वेनिला चीनी का एक अतिरिक्त स्वाद होता है। यह एक आदर्श त्यौहार या दावत की मिठाई रेसिपी हो सकता है क्योंकि इसे आपकी रसोई की पेंट्री से मूल सामग्री के साथ मिनटों में तैयार किया जा सकता है।

Sweet

इस भाई दूज भाई को खिलाएं होममेड मलाई पेड़ा, नोट करें ये टेस्टी Recipe

मलाई पेड़ा बनाने के लिए सामग्री-
-1 लीटर दूध
-100 ग्राम चीनी
-इलायची पाउडर
-बारीक कटे हुए पिस्ता

Sweet

Mistakes to Avoid While Making Halwa: Master This Classic Sweet Like a Pro

Description: Learn the common mistakes that ruin halwa and how to avoid them. Master authentic techniques for perfect texture, flavor, and consistency every time you make this beloved sweet.

Vegetable

केला कोफ्ता

केला कोफ्ता करी बनाने की सामग्री-
2 कप मैश किया हुआ केला
1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 कटी हुई हरी मिर्च
आवश्यकता अनुसार घी
2 कप प्याज का पेस्ट
1 कप उबला, मैश किया हुआ आलू
1 छोटा चम्मच सूखे आम का पाउडर
1/4 छोटा चम्मच हींग
2 बड़े चम्मच धनिया पत्ती
जरूरत अनुसार नमक
1 कप टमाटर प्यूरी

Soup

टमाटर का सूप सर्दियों में लगता है और भी लाजवाब।


बहुत ही आसान है बनाना टमाटर का सूप

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.