आलू मठरी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री--आलू 1 कप (उबालकर ग्रेट किए हुए)-मैदा 1 कप-सूजी 1/2 कप-गेहूं का आटा 1/3 कप-नमक 1 छोटा चम्मच-अजवाइन 1/4 छोटा चम्मच-सफेद तिल 1/4 छोटा चम्मच-तेल तलने के लिए
आलू की मठरी बनाने का तरीका-आलू की मठरी बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू छीलकर अच्छी तरह ग्रेट कर लें। अब एक मिक्सिंग बाउल लेकर उसमें मैदा छानकर डालें। इसके साथ इसमें सूजी और गेहूं का आटा भी मिलाएं।अब आप इसमें थोड़ा सा नमक और अजवाइन डालकर हाथ से मसलें।
फिर थोड़ा सा तेल और कद्दूकस किए हुए आलू डालकर आटा गूंथ लें। इसके बाद आप इस आटे को सेट होने के लिए करीब 15 मिनट तक अलग रख दें। अब इस आटे से छोटी-छोटी लोइयां निकालकर थोड़ा तेल लगाकर बेल लें।
अब एक चाकू या कांटे की मदद से इस आटे में छेद कर लें। फिर आप इसको एक बार थोड़ा-थोड़ा सा बेल लें। अब एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कर लें। इस तेल में तैयार मठरियों को डालकर सुनहरा क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें।
आपकी चटपटी आलू की मठरी बनकर तैयार हो चुकी है। आप इन्हें दिवाली के दिन घर आने वाले मेहमानों को सर्व करने के साथ चाय के साथ भी इनका मजा ले सकती हैं।
सूजी पीठा या सूजी रसगुल्ला। सूजी के स्वादिष्ट रसगुल्ले आज तक आपने केवल चने के रसगुल्ले के बारे में ही सुने होंगे, लेकिन जब आप सूजी के इस मसालेदार नरम रसगुल्ले को खाएंगे, तो आप गुलाब जामुन और छेना रसगुल्ला खाना भूल जाएंगे।
पिज्जा आमतौर पर यीस्ट से आटा बनाकर बनाया जाता है, लेकिन बहुत से लोग यीस्ट का उपयोग नहीं करते हैं या यदि खमीर उपलब्ध नहीं है, तो हम यीस्ट के बिना पिज्जा बना सकते हैं। बिना यीस्ट के पिज्जा भी लगभग उतना ही अच्छा बनाया जाता है जितना कि यीस्ट को मिलाकर बनाया गया पिज्जा।
कैसे बनाए जाते हैं रोज़ कपकेक पॉप
कैसे बनाएँ बेकरी जैसा काजू पिस्ता बिस्किट
खांडवी रेसिपी बनाने का तरीका
How to Cook Faster: Kitchen Hacks That Actually Save Time
Oil-Free Cooking Tips: How to Cook Deliciously Without the Oil
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.