मखमली कोफ्ता बनाने के लिए सामग्री--100 ग्राम -खोया-6 बड़े चम्मच -मैदा-1/8 चम्मच- मीठा सोडा-60 ग्राम -घी-1 छोटा चम्मच -जीरा-1 चम्मच -बारीक कटा अदरक-2 बड़े चम्मच -खसखस -1/4 कप -नारियल का बुरादा-1 चम्मच -पिसा हुआ धनिया-2 चम्मच- नमक (स्वादानुसार)-1 छोटा चम्मच -गरम मसाला-1/4 चम्मच -पिसी हुई काली मिर्च-2 चम्मच -कॉर्नफ्लोर 1/2 कप दूध में घोला हुआ-2 चम्मच -कटा हुआ हरा धनिया
मखमली कोफ्ता बनाने की विधि-मखमली कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले खोया को अच्छी तरह मैश करके इसमें थोड़ा और मैदा मिलाकर आटे की तरह गूंथ लें। अब आप इस आटे के छोटे-छोटे गोले कोफ्ते के आकार में बना लें। अब एक कड़ाही में घी गर्म करके उसमें आटे के छोटे-छोटे गोले धीमी आंच पर हल्के ब्राउन होने तक फ्राई करें
अब आप इन सभी गोलों को किसी बर्तन में निकाल लें। अब कोफ्तों की ग्रेवी बनाने के लिए आप खसखस और नारियल को थोड़े से पानी में एक घंटे भिगोने के बाद पीसकर उसका पेस्ट बना लें। अब एक भारी तले की कड़ाही में घी गरम करके उसमें जीरा डालें।
जब जीरा चटकने लगे, तो अदरक डालें और हल्का ब्राउन होने तक भूनें। अब पिसा हुआ खसखस और नारियल का पेस्ट, धनिया, नमक, गरम मसाला और काली मिर्च डालकर भूनें। 3 कप पानी डालें और करीब 5 मिनट तक उबालें।
अब इसमें कॉर्नफ्लोर का घोल डालें और कुछ मिनट तक उबालें, फिर कोफ्ते डालें। 2-3 मिनट के लिए फिर से उबाल लें और क्रीम व हरी धनिया पत्ती से गर्निश करें। आपके टेस्टी मखमली कोफ्ते बनकर तैयार हैं। इन्हें रोटी या पराठे के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।
Description: Discover delicious high-protein vegetarian recipes that actually fill you up. From lentils to tofu, learn to make protein-packed veg meals without meat or boredom.
मिनटों में घर पर बनाएं टेस्टी मखाने की सब्जी
Description: Master the art of serving delicious, impressive snacks to guests on a budget. Learn quick recipes, smart shopping tips, and presentation tricks that make simple snacks look expensive.
रात के खाने में बनाएं खट्टी-मीठी दाल, मुंह के स्वाद के साथ-साथ मूड भी रहेगा अच्छा
फ्रूट्स मोदक
दाल बाटी और चूरमा
Easy Recipe to make Sushi
How to turn over-ripe berries into a brilliant little cake
Oil-Free Cooking Tips: How to Cook Deliciously Without the Oil
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.