Snacks

कॉर्न वेजी फिंगर

कॉर्न वेजी फिंगर्स सामग्री
कॉर्न
आलू
गाजर 
पत्तागोभी
पनीर
बटर
नमक 
काली मिर्च पाउडर
ब्रेड क्रम्ब्स

कैसे बनाएं कॉर्न वेजी फिंगर्स 
इसे बनाने के लिए कॉर्न को बॉइल करें और इसे अच्छे से ब्लेंड करने के बाद पेस्ट तैयार करें। अब एक पैन में बटर गर्म करें और फिर इसमें कॉर्न का पेस्ट डाल कर फ्राई करें। अब इसमें कद्दूकस की हुई गाजर और बारिक कटी पत्तागोभी डालें। 

फिर इसमें नमक और काली मिर्च पाउडर डालें। अब कुछ उबले आलू को मैश करें और फिर पनीर को कद्दूकस करें। इसे एक बाउल में लेंऔर फिर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। अब फ्रेश हरा धनिया को बारीक काटें और फिर अच्छे से मिक्स करें

अब इस मसाले में से थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लें और फिर इसे हथेली पर रख कर फिंगर्स की तरह बनाएं। अब ब्रेड क्रमब्स को एक प्लेट में लें और फिर बने हुए फिंगर चिप्स को ब्रेड क्रम्ब्स में लेपेटें।

अब एक पैन में ऑयल गर्म करें और फिर इसे हल्का-हल्का सेक लें। आप डीप फ्राई भी कर सकते हैं। कॉर्न वेजी फिंगर्स तैयार हैं, इसे सॉस या फिर मेयोनीज के साथ सर्ल करें।


Related Posts
Italian Food

पिज्जा पोकेट्स

मोज़ेरेला चीज़ और स्वीट कॉर्न के साथ भरवां, पिज्जा पैक बच्चों को बहुत पसंद आता है। वे बच्चों को टिफिन में रख सकते हैं या शाम को हल्की-फुल्की भूख में इसे खा सकते हैं।

Snacks

पनीर समोसे

पनीर समोसा बनाने की सामग्री- 
25 ग्राम बारीक कटा हुआ पनीर
1/2 मध्यम बारीक कटा प्याज
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच नींबू का रस
2 चुटकी पिसा हुआ नमक
1 कप मैदा पिसा हुआ
1 बारीक कटी हरी मिर्च
1/4 छोटा चम्मच जीरा
25 ग्राम पिघला हुआ मक्खन
1 कप तेल 

Sweet

छठ पूजा पर खस्ता ठेकुआ बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

ठेकुआ बनाने के लिए सामग्री-
-250 ग्राम गेंहू का आटा
- आधा चम्मच इलायची पाउडर
- तेल तलने के लिए
- बारीक कटे मेवे
- एक बड़ा चम्मच देसी घी ( मोयन के लिए)
- सूखे नारियल का बुरादा
- गुड़

Food News

ड्राई फ्रूट चॉकलेट बार्क - फलों और काजू के साथ चॉकलेट बार्क)

मेवे वाली चॉकलेट में नट्स, काजू आदि ड्रायफ्रूट्स जमा करके बनाए गए मेवे जल्दी से बनने वाली चॉकलेट बार्क है। बच्चे इसे बहुत पसंद करते हैं। यदि आप चॉकलेट पसंद करते हैं, तो आप किसी भी त्योहार पर चॉकलेट की छाल बना सकते हैं।

Soup

होममेड टोमैटो कैचअप

रेडीमेड से भी ज्यादा टेस्टी बनेगा होममेड टोमैटो कैचअप।

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.