गुड़ी पड़वा के मौके पर श्रीखंड से अपनों का मुंह कराएं मीठा
गुड़ी पड़वा को हिंदू नव वर्ष की शुरुआत माना जाता है। इसी दिन से चैत्र नवरात्र भी शुरू हो जाते हैं। इस खास मौके पर श्रीखंड से आपका मुंह मीठा किया जा सकता है। वैसे तो श्रीखंड गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश में विशेष रूप से बनाया गया है, लेकिन अब यह पूरे भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। सूखे मेवे और इलायची के स्वाद से तैयार श्रीखंड का स्वाद लाजवाब होता है। अगर आप भी गुड़ी पड़वा पर श्रीखंड बनाना चाहते हैं और अगर आपने इसे अब तक घर पर नहीं बनाया है तो हम आपको इस स्वीट डिश को बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे। इसकी मदद से आप घर पर ही स्वादिष्ट श्रीखंड आसानी से बना सकते हैं।
श्रीखंड बनाने के लिए सामग्री:-दही – 1 किलोइलायची पाउडर – 1 टी स्पूनबादाम – 10काजू – 20पिस्ता – 5केसर – 1/2 टी स्पूनचीनी – स्वादानुसार
श्रीखंड बनाने की विधि:-श्रीखंड बनाने के लिए सबसे पहले दही का सारा पानी निकाल लेना चाहिए। इसके लिए एक छलनी में मलमल का कपड़ा रखें, छलनी को किसी बर्तन के ऊपर रखें और कपड़े पर दही डालें। अब कपड़े को चारों ओर से इकट्ठा करके कसकर बांध लें ताकि दही का पानी निकल जाए। इसके बाद दही के कपड़े को किसी ऊँचे स्थान पर 7-8 घंटे के लिए लटका दें ताकि दही का सारा पानी निकल जाए। अब दही को किसी बर्तन में निकाल कर 2-3 मिनिट तक अच्छे से फैंट लीजिए।
इसके बाद दही में चीनी, इलायची पाउडर और केसर डालकर अच्छी तरह मिला लें और तब तक फेंटें जब तक कि श्रीखंड में बनने वाली गांठें खत्म न हो जाएं। इसके बाद श्रीखंड में कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता डालकर सभी को अच्छी तरह मिला लीजिए। श्रीखंड को केसरिया रंग देने के लिए आप मीठे पीले रंग का भी प्रयोग कर सकते हैं। इस तरह आपका स्वादिष्ट श्रीखंड तैयार है। सर्व करने से पहले इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। परोसने से पहले ऊपर से ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें।
आप बाहर न जाना चाहें तो घर पर भी चाऊमीन बना कर खा सकते हैं।
Description: Want to make restaurant-style noodles at home? Here's an honest, simple guide to noodles that actually taste like your favorite takeout — without the mystery.
तंदूरी नान बनाने से पहले जान लें आटा गूंथने के नुस्खे
मोज़ेरेला चीज़ और स्वीट कॉर्न के साथ भरवां, पिज्जा पैक बच्चों को बहुत पसंद आता है। वे बच्चों को टिफिन में रख सकते हैं या शाम को हल्की-फुल्की भूख में इसे खा सकते हैं।
Easy Recipe to make Sushi
Oil-Free Cooking Tips: How to Cook Deliciously Without the Oil
कोकोनट फ्लेवर के जैसा क्रीमी पास्ता
How to Store Vegetables Longer: The Complete Guide
दाल बाटी और चूरमा
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.