Vegetable

मसाला आलू रेसिपी

रात के खाने में बनाएं आलू मसाला, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

आलू की सब्जी कई तरह से बनाई जा सकती है। मसाला आलू इसकी एक प्रसिद्ध किस्म है। आलू को वैसे भी सब्जियों का राजा माना जाता है। इसका एक अच्छा कारण भी है क्योंकि अधिकांश खाद्य पदार्थ आलू के बिना अधूरे हैं। अगर आप भी अलग-अलग तरह की आलू की सब्जी पसंद करते हैं, साथ ही मसालेदार खाने के भी आदी हैं तो आज हम आपको आलू मसाला बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। मसाला आलू का स्वाद तो लाजवाब होता ही है, साथ ही इसे बनाना भी बेहद आसान है। आप हमारी दी हुई रेसिपी को फॉलो करके घर पर ही स्वादिष्ट मसाला आलू बना सकते हैं।

मसाला आलू बनाने के लिए सामग्री:–
  • आलू – 7-8
  • जीरा – 1 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
  • धनिया पाउडर – 2 टी स्पून
  • अमचूर – 1 टी स्पून
  • हल्दी पाउडर – 3/4 टी स्पून
  • हरा धनिया कटा – 1 टेबलस्पून
  • तेल
  • नमक – स्वादानुसार

मसाला आलू बनाने की विधि:–
मसाला आलू बनाने के लिए सबसे पहले आलू को अच्छे से धो कर छील ले। इसके बाद आलू के चारों ओर छेद कर लें। इसके लिए आप चम्मच कांटे या टूथपिक की मदद ले सकते हैं। अब एक बर्तन में नमक का पानी लें और उसमें आलू को डूबा कर रख दें। आलू को कम से कम 20 मिनट के लिए पानी में डूबा कर रखें ताकि नमक आलू में अच्छे से समा जाए। अब एक कड़ाही लें और उसे मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें। उसमे थोडा सा तेल डाल दीजिये। तेल गरम होने पर इसमें जीरा डालें और उन्हें तड़कने दें। जीरा चटकते ही हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और अमचूर डाल कर कलछी की सहायता से सभी को मिला दीजिये।

इसके साथ ही इसमें थोड़ा सा पानी भी मिला लें। मसाले को कलछी की सहायता से चलाते रहें ताकि मसाले जले नहीं। जब मसाले तेल छोड़ने लगे तब आलू को नमक के पानी से निकाल कर मसाले में डाल दीजिये। अब इसे कम से कम 5 मिनट तक भूनें। - अब सब्जी में पानी और स्वादानुसार थोड़ा सा नमक डालकर पकने दें। इसे फिर से लगभग 5 मिनट तक पकाएं। ध्यान रहे कि आलू को नरम होने तक पकाना है। इसके बाद गैस की आंच बंद कर दें। आपका स्वादिष्ट मसाला आलू करी तैयार है। परोसने से पहले हरे धनिये से सजाकर रोटी या परांठे के साथ परोसें।


Related Posts
Vegetable

keto recipes?



Keto Cauliflower Fried Rice:
This is a low-carb, healthy alternative to traditional fried rice. Simply chop cauliflower and sauté it with your favorite vegetables and spices for a delicious and filling meal.

Healthy Food

Low-Calorie Indian Food: Because Flavor Shouldn't Cost You 2,000 Calories Per Meal

Description: Discover delicious low-calorie Indian meals that don't sacrifice flavor. From tandoori chicken to dal, enjoy authentic Indian cuisine while managing calories and nutrition.

Vegetable

रिकोटा और मिंट फ्रिटर्स रेसिपी

झटपट और बनाने में आसान, ये पकौड़े आसानी से खाने की मेज के पसंदीदा बन जाएंगे।

Snacks

बारिश के मौसम में बनाकर खाएं गर्मागर्म टेस्टी आलू समोसा, ये है स्ट्रीट स्टाइल Recipe

आलू समोसा बनाने के लिए सामग्री-
-1/2 किलो आलू
लोई के लिए-
-1/2 किलो आटा
-50 (मिली.) घी या तेल
-5 ग्राम अजवाइन
-नमक
-पानी
-तेल-डीप फ्राई के लिए
तड़के के लिए-
-50 (मिली.) घी
-5 ग्राम जीरा
-5 ग्राम हल्दी
-3 ग्राम लाल मिर्च
-10 ग्राम हरी मिर्च
-10 ग्राम अदरक
-10 ग्राम लहसुन
-1 नींबू
-10 ग्राम धनिये की पत्ती
-नमक
-100 ग्राम हरी मटर
-10 ग्राम चाट मसाला पाउडर
-5 ग्राम सौंफ
-5 ग्राम गरम मसाला
-25 ग्राम काजू

Vegetable

मलाई पनीर रेसिपी

खाने का स्वाद बढ़ा देगा मलाई पनीर, ऐसे बनाएं आसान तरीका

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.