Vegetable

गुजराती कढ़ी की रेसिपी

गुजराती कढ़ी का स्वाद सामान्य कढ़ी से बिल्कुल अलग होता है।

हमारे देश में हर राज्य का खाने का अपना अलग स्वाद होता है। साउथ इंडियन खाना हो या पंजाबी खाना। राजस्थानी खाने से लेकर गुजराती खाने तक हर किसी का स्वाद लाजवाब और बिल्कुल अलग होता है। गुजरात के खाने का स्वाद पूरे देश में मशहूर है. आज हम आपको गुजराती स्वाद से भरपूर गुजराती कढ़ी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। अगर आपको गुजराती खाना पसंद है, तो यह आपके लिए घर पर ट्राई करने के लिए एक बेहतरीन रेसिपी हो सकती है। आपको बता दें कि गुजराती खाने का स्वाद मिठास के बिना अधूरा होता है। गुजराती कढ़ी का स्वाद भी खट्टा-मीठा होता है. इसे बनाने में थोड़ा समय जरूर लगता है, लेकिन इसे बनाने के बाद इसका स्वाद सभी को पसंद आता है।

गुजराती कढ़ी बनाने के लिए सामग्री:-
  • दही – 3 कप
  • बेसन – 1/2 कप
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
  • हरी मिर्च का पेस्ट – 1 टी स्पून
  • कड़ी पत्ते – 7-8
  • जीरा – 1/2 टी स्पून
  • चीनी – 1 टी स्पून
  • लौंग – 3
  • दालचीनी – 1 टुकड़ा
  • राई – 1/2 टी स्पून
  • मेथी दाना – 1/2 टी स्पून
  • सूखी लाल मिर्च – 1
  • घी/तेल
  • नमक – स्वादानुसार

गुजराती कढ़ी बनाने की विधि:-
गुजराती कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले बेसन लें और उसे एक बर्तन में छान लें. अब किसी बर्तन में दही डाल कर दोनों को अच्छी तरह से फेंट कर मिला दीजिये. ध्यान रहे कि इस मिश्रण को फेंटना है ताकि बेसन की गुठली दही में न रह जाए. अब इसमें 2 कप पानी मिलाकर घोल तैयार कर लें. एक कड़ाही लें और उसमें घी/तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें। जब तेल या घी गर्म हो जाए तो उसमें राई, करी पत्ता, मेथी दाना और लाल मिर्च डालकर आंच पर रख दें. - इसके बाद इसमें लौंग और दालचीनी डालें और मसाले को मध्यम आंच पर करीब 30 सेकेंड तक भूनें.

अब इस मिश्रण में अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर करीब 2 मिनट तक पकाएं. अब इसमें दही-बेसन का मिश्रण डालें और पकने दें. इसे बीच बीच में तब तक चलाते रहें जब तक कढ़ी में उबाल न आ जाए. - जब करी में उबाल आने लगे तो आंच धीमी कर दें और स्वादानुसार चीनी और नमक डालें. इसके बाद करी को 20 मिनट तक पकने दें. जब करी का कच्चापन पूरी तरह से खत्म हो जाए और वह पूरी तरह से पक जाए तो गैस बंद कर दें. इस तरह आपकी स्वादिष्ट गुजराती कढ़ी तैयार है। परोसने से पहले इसे हरे धनिये से सजाकर सर्व करें। गुजराती कढ़ी का आनंद चावल या रोटी के साथ लिया जा सकता है.


Related Posts
Chinese Food

बाजार जैसी टेस्टी चाउमीन

चाउमीन बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
- 200 ग्राम चाउमीन नूडल्स
- 1 कप प्याज (कटी हुई)
- 1 कप गाजर (कटी हुई)
- 1 कप पत्ता गोभी (कटी हुई)
- 1 कप शिमला मिर्च (कटी हुई)
- 3-4 कली लहसुन (कटी हुई)
- 2 टेबलस्पून सोया सॉस
- 1 टेबलस्पून ग्रीन चिली सॉस
- 1/2 टेबलस्पून टोमैटो केचप
- 1/2 टीस्पून चीनी
- 1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- तेल जरूरत के अनुसार

Non-Vej

हैदराबादी चिकन करी

हैदराबादी चिकन करी बनाने की आसान रेसिपी

Sweet

एप्पल कस्टर्ड

एप्पल कस्टर्ड बनाने की सामग्री- 
1 सेब
1/4 कप कस्टर्ड पाउडर
1/2 लीटर दूध
1/4 कप चीनी

South Indian

Authentic Sambar and Rasam Recipe: The Soul of South Indian Meals (And Why Your Restaurant Version Is Lying to You)

Description: Learn authentic sambar and rasam recipes from South India. Master traditional techniques, spice blends, and variations for these essential lentil-based dishes that define Tamil, Kerala, and Karnataka cuisines.

Snacks

मैकरोनी स्नैक्स

सामग्री:
मैकरोनी: 200 ग्राम
नमक: 2 चम्मच
तेल: तलने के लिए
मक्के का आटा(Corn flour): 2 चम्मच
मैदा: 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर: 1 चम्मच
जीरा पाउडर: 1/4 चम्मच
काली मिर्च : 1/4 चम्मच
चाट मशाला: 1/2 चम्मच

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.