कुंदरू को अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नामों से भी पुकारा जाता है।
कुंदरू की भुजिया पसंद करने वालों की कमी नहीं है। कुंदरू का स्वाद थोड़ा खट्टा होता है, ऐसे में जब इसका भुजिया कम मसालों में तैयार किया जाता है तो इसका स्वाद काफी स्वादिष्ट हो जाता है. कुंदरू को अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नामों से भी पुकारा जाता है। कहीं इसे टिंडारा भी कहते हैं। इसे आप लंच या डिनर में बनाकर खा सकते हैं. अब तक अगर आपने इसे घर पर एक बार भी नहीं ट्राई किया है तो हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं. इसे फॉलो करके आप स्वादिष्ट कुंदरू की भुजिया बना सकते हैं.
कुंदरू की भुजिया बनाने की सामग्री:-कुंदरू – 250 ग्रामकलौंजी – 1/4 टी स्पूनधनिया पाउडर – 2 टी स्पूनलाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पूनहल्दी पाउडर – 1/4 टी स्पूनजीरा – 1/2 टी स्पूनअमचूर पाउडर – 1/2 टी स्पूनहींग – 1 चुटकीतेल – 2 टेबल स्पूननमक – स्वादानुसार
कुंदरू की भुजिया बनाने की विधिकुंदरू की भुजिया बनाने के लिए सबसे पहले कुंदरू लें और उन्हें अच्छी तरह धो लें। इसके बाद इसके बाद इसकी धार काट लें। अब बीच से चीरा लगाकर इसे 4 टुकड़ों में काट लें। अब एक कड़ाही लें और उसमें 2 टेबल स्पून तेल डाल कर गैस पर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें. तेल गरम होने पर इसमें जीरा डाल दीजिए. जब जीरा चटकने लगे तो उसमें सौंफ और हींग डाल कर कुछ देर भूनें. - अब इसमें कटे हुए कुंदरू डाल कर करीब एक मिनट तक भूनें. - इसके बाद इसमें लाल मिर्च, धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
इसके बाद इसमें हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. - अब गैस की आंच पूरी कर दें और भुजिया को कुछ देर तक चलाते हुए पकाएं. - इसके बाद गैस की आंच धीमी कर दें और भुजिया को करीब 15 मिनट तक पकने दें. इस बीच, पैन को ढक दें। जब कुंदरू नरम हो जाए तो उसके ऊपर अमचूर पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसे करीब 2 मिनट तक भूनें और उसके बाद गैस की आंच बंद कर दें। इसी के साथ आपकी स्वादिष्ट कुंदरू की भुजिया तैयार है. इसे पराठे या रोटी के साथ परोसा जा सकता है.
पिज्जा आमतौर पर यीस्ट से आटा बनाकर बनाया जाता है, लेकिन बहुत से लोग यीस्ट का उपयोग नहीं करते हैं या यदि खमीर उपलब्ध नहीं है, तो हम यीस्ट के बिना पिज्जा बना सकते हैं। बिना यीस्ट के पिज्जा भी लगभग उतना ही अच्छा बनाया जाता है जितना कि यीस्ट को मिलाकर बनाया गया पिज्जा।
मूल की तरह, मेरे घर का बना फिग न्यूटन बहुत अच्छा लगता है। केकी कुकी को शहद और ब्राउन शुगर के साथ हल्का मीठा किया जाता है, जबकि फिलिंग खुद सूखे अंजीर, सादे सेब की चटनी और ताजे संतरे के रस से ज्यादा कुछ नहीं होती है।
दाल बाटी और चूरमा
How to turn over-ripe berries into a brilliant little cake
फ्रूट्स मोदक
How to Cook Faster: Kitchen Hacks That Actually Save Time
कैसे बनाए जाते हैं रोज़ कपकेक पॉप
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.