नॉनवेज खाने वालो के लिए चिकन उनकी पहली पसंद होता है, और चिकन का नाम सुनते ही उसके मुंह में पानी आ जाता है. चिकन की कुछ डिश स्टाटर के रूप में भी पसंद की जाती है, उस में से एक है चिली चिकन. चिली चिकन एक इंडियन-चायनीस रेसिपी है, जो चायनीस रेस्तरांट में मिलती है. इसे बहुत चाव से खाया जाता है. ये ड्राई एवं ग्रेवी दोनों स्टाइल में बनता है. चिकन न खाने वाले चिली चिकन की जगह चिली पनीर, चिली मशरूम, चिली आलू बनाकर खाते है
चिली चिकन बनाने के लिए सामग्रीसामग्री का नाम मात्राबोनलेस चिकन -250 gmकॉर्न फ्लोर- 2 चम्मचमैदा - 2 चम्मचहरी मिर्च - 4 बीच से कटी हुईप्याज- 2-3 क्यूब में कटी हुईशिमला मिर्च- 1 लम्बी पतली कटी हुईसोया सॉस- 4 चम्मचटमाटर सॉस- 2 चम्मचलहसुन- 4-5 कलि, बारीक कटी हुईअदरक-1 चम्मच बारीक़ कटा हुआकालीमिर्च पाउडर-1 tspलाल मिर्च पाउडर-1 tspविनेगर-1 tspचिली सॉस-1 tspशक्कर-½ tspहरी प्याज -2 चम्मचकश्मीरी लाल मिर्च-2 चम्मचतेल -तलने के लिएनमक स्वाद अनुसार
चिली चिकन बनाने की विधि चिली चिकन बनाने के लिए सबसे पहले चिकेन को मैरिनेट करना होता है, इसके लिए एक बाउल में चिकन लें, उसमें 1 चम्मच सोया सॉस, 1 चम्मच टमाटर सॉस, कालीमिर्च पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर एवं चुटकीभर नमक डालकर इसे ढककर फ्रिज में कम से कम 45 min के लिए रख दें. अगर आपके पास समय है तो इसे 2 घंटे तक रखे रहने दे, इससे चिकन सारे मसालों को अच्छे से ओव्सर्व कर लेगा.अब इसे निकाल लें, एक पैन में तेल गर्म होने रखें. इस बीच में मैरिनेट चिकन में 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर, 2 चम्मच मैदा और स्वाद अनुसार नमक मिलाएं. अगर आप मोटी क्रंची, लेयर चाहते है, जैसा रेस्तरां में मिलता है, तो आप इसमें 1-1 चम्मच मैदा और कॉर्न फ्लोर की मात्रा बढ़ा लें.सबको अच्छे से मिक्स करे, अगर चिकन बहुत ड्राई है तो इसमें जरा सा पानी मिला लें. (टिप- अगर आप चाहें तो पानी की जगह एक अंडे की सफेदी मिला सकते है, इससे चिकन में सभी मसाले अच्छे से चिपक जाते है.)
अब इसमें कलर के लिए आप कश्मीरी लाल मिर्च मिलाएं, इससे सिकने के बाद चिकन का कलर अच्छा आयेगा.अब गर्म तेल में इसे डालकर सेकें. इसे गोल्डन ब्राउन होने तक पकाना है. अगर आप इसे बहुत अधिक पकाएंगें तो चिकन हार्ड हो जायेगा. इसे एक पेपर में निकालें, जिससे एक्स्ट्रा तेल निकल जायेगा.
अब एक छोटे बाउल में चिली चिकन के लिए सॉस तैयार करें, इसके लिए आप सोया सॉस, विनेगर, शक्कर, कश्मीरी लाल मिर्च, चिली सॉस, टोमेटो सॉस मिलाकर साइड में रख दें.अब अलग पैन में 2 tbsp तेल गर्म करें, इसमें अदरक-लहसुन को डाल कर 1 min तक गर्म आंच में पकाएं. अदरक के फायदे, लहसुन के फायदे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें.अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, हरी प्याज, शिमला मिर्च डाल 1-2 min तेज आंच में पकने दें.अब इसमें सॉस मिक्स मिलाकर पकाएं. इसे तब तक पकाएं जब तक इसमें बबल्स न आ जाएँ.अब इसमें चिकन के पीस डालकर, उसे अच्छे से मिलाएं. 6-7 min पकने दें.अगर ये आपको बहुत ड्राई लग लग रही है, तो इसमें हल्का सा पानी डाल सकते है.चिली चिकन ड्राई तैयार है. उपर से इसे हरे प्याज से सजाएँ .ग्रेवी चिली चिकन बनाने की विधि–चिली चिकन की ग्रेवी बनाने के लिए आप एक बोवन में 1 tsp कॉर्न फ्लोर लें. उसमें चुटकीभर नमक एवं ½ कप पानी मिलाएं. इसे अच्छे से मिला लें, जिससे कोई गिल्ठी न रहने पाए.अगर आप चाहें तो इसमें 1 tsp टमाटर सॉस भी मिला सकते है.अब चिली चिकन बनने के बाद अंत में इस मिक्सचर को उसमें मिला दें.तेज आंच पर इसे उबलने दे, इससे ये गाढ़ा भी हो जायेगा.अगर आपको लग रहा है तो आप इसमें सॉस की मात्रा और बढ़ा सकते है.ग्रेवी के लिए अपनी जरूरत अनुसार कॉर्न फ्लोर, पानी एवं नमक की मात्रा बढ़ा सकते है.चिली चिकन ग्रेवी तैयार है, इसे फ्राइड राइस या हक्का नूडल्स के साथ सर्व करें.
चाय का स्वाद दोगुना करने के लिए बनाएं केले के चिप्स
मेवे वाली चॉकलेट में नट्स, काजू आदि ड्रायफ्रूट्स जमा करके बनाए गए मेवे जल्दी से बनने वाली चॉकलेट बार्क है। बच्चे इसे बहुत पसंद करते हैं। यदि आप चॉकलेट पसंद करते हैं, तो आप किसी भी त्योहार पर चॉकलेट की छाल बना सकते हैं।
Description: Looking for Indo-Chinese lunch box ideas? Here's an honest, simple guide to packing delicious Indo-Chinese meals that actually hold up well — and taste great hours later.
If you're looking for a healthy and delicious vegetarian meal that's full of flavor, look no further than Steph's Chickpea Curry with Spinach and Rice. This recipe combines the protein-rich properties of chickpeas, the bright flavors of aromatic spices and the nutritional value of spinach. Served with fluffy rice, this curry is a satisfying and nutritious meal that will leave you full and happy. Let's dive into the details of this delicious recipe and learn how to recreate it in your own kitchen.
अदरक और हल्दी का अचार मिलाना स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
How to Store Vegetables Longer: The Complete Guide
कैसे बनाएँ बेकरी जैसा काजू पिस्ता बिस्किट
How to Cook Faster: Kitchen Hacks That Actually Save Time
कोकोनट फ्लेवर के जैसा क्रीमी पास्ता
Oil-Free Cooking Tips: How to Cook Deliciously Without the Oil
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.