Sweet

एगलैस चॉकलेट स्पंज केक

जन्मदिन, वर्षगाँठ या विशेष उत्सव केक के बिना अधूरे लगते हैं। बाज़ार में बहुत से स्वाद वाले केक आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन अपने हाथों से बना केक स्वाद के साथ-साथ स्वाद भी छुपाता है, इसलिए इस बार किसी भी खास मौके पर घर पर ही केक बनाएं और सभी के चेहरे पर मुस्कान लाएं। ।

आवश्यक सामग्री 
मैदा- 2 कप
मक्खन- ½ कप
पाउडर चीनी -1/2 कप
कोको पाउडर- 1/2 कप
दूध- 1 कप
कन्डेन्स्ड मिल्क- 1/2 कप
बेकिंग पाउडर- 1.5 छोटी चम्मच
बेकिंग सोडा- 1/2 छोटी चम्मच

विधि
एगलैस चॉकलेट स्पंज केक बनाने की शुरुआत कीजिए बैटर बनाने से. इसके लिए, एक प्याले में मैदे लीजिए और इसमें बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा तथा कोको पाउडर डालकर अच्छे से मिला लीजिए. इस मिश्रण को छलनी में 2 बार छान लीजिए ताकि ये अच्छे से मिक्स हो जाए.एक प्याले में हल्का सा पिघलाया हुआ मक्खन और पाउडर चीनी डालकर चमचे से अच्छी तरह से फैंट लीजिए. इसके अंदर कन्डेन्स्ड मिल्क डालकर इसको अच्छी तरह से मिलने तक खूब फैंट लीजिए. मिश्रण के अच्छे से फ्लफी होने के बाद इसमें थोड़ा सा दूध डालकर मिक्स कर लीजिए. फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा मैदा कोको पाउडर का मिश्रण और थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए सभी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिला लीजिए.

 केक के लिए बैटर बनकर तैयार है.केक के कन्टेनर के किनारों को थोड़ा सा मक्खन लगाकर चिकना कर लीजिए. साथ ही, कन्टेनर के साइज के गोल बटर पेपर को भी मक्खन से चिकना कर लीजिए और इसे कन्टेनर में लगा दीजिए.इसके बाद, कन्टेनर में केक का बैटर डाल दीजिए और कन्टेनर को खटखटाकर मिश्रण को एक सार कर लीजिए.ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर प्रिहीट कर लीजिए, केक के कन्टेनर को ओवन की बीच वाली रैक पर रखिये और 25 मिनिट के लिये इस तापमान पर केक को बेक करने के लिये सैट कर दीजिये और केक को बेक होने दीजिए.25 मिनिट बाद केक को निकाल कर चैक कीजिये.

 केक अगर अभी नहीं बना है तब उसे 10 मिनिट के लिए 170 डिग्री सेन्टीग्रेड पर बेक कर लीजिए.केक चैक कीजिए, केक में चाकू गढ़ाइए और देखिये कि केक चाकू की नोक से चिपक नहीं रहा हो तो केक बन चुका है. केक को थोडा़ ठंडा होने दीजिए.केक बनकर के तैयार है. केक के ठंडा होने पर चाकू को केक के चारों तरफ चला कर कन्टेनर से अलग कर लीजिए. फिर, एक प्लेट को कन्टेनर के ऊपर रख दीजिए और कन्टेनर को उलटकर हल्का सा थपथपा दीजिए, केक प्लेट में आ जाएगा.एकदम स्पंजी टेस्टी एगलैस चॉकलेट केक बनकर तैयार है. इस चॉकलेटी केक को आप फ्रिज में रखकर 10 से 12 दिनों तक खा सकते हैं.


Related Posts
Vegetable

ढाबा स्टाइल सरसो का साग रेसिपी

ढाबा स्टाइल सरसों का साग पंजाब की लोकप्रिय रेसिपी में से एक है, क्योंकि यह पंजाब की डिश है इसलिए इसे सरसों दा साग के नाम से भी जाना जाता है। 

Non-Vej

अमृतसरी मच्छी

अमृतसरी मच्छी बनाने के लिए सामग्री-
-500 gms फिश फिलेट / फिश फिंगर
-50 ग्राम अदरक लहसुन का पेस्ट
-10 ग्राम लाल मिर्च पाउडर
-20 ml (मिली.) नींबू का रस
-5 ग्राम अजवाइन
-200 ग्राम बेसन
-2 अंडे
-100 ग्राम दही
-स्वादानुसार नमक
-डीप फ्राई करने के लिए तेल

Healthy Drinks

तुलसी का शर्बत

तुलसी शर्बत एक स्वादिष्ट पेय है जो तुलसी के पत्तों से गुड़ और चूना मिलाया जाता है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह सर्दी, खांसी, सिरदर्द और पेट की गैस और एसिडिटी की बीमारियों को खत्म करता है, पाचन के लिए अच्छा है और शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाता है।

Vegetable

लंच में कुछ अच्छा खाने का है मन तो ट्राई करें कड़ाही पनीर की ये टेस्टी रेसिपी

कड़ाही पनीर बनाने के लिए सामग्री-
-500 ग्राम पनीर, तला हुआ
-3-4 टुकड़े हरी मिर्च, टुकड़ों में कटी हुई
-1 टी स्पून अदरक पेस्ट
-1/2 टी स्पून दही
-1/4 कप तेल
-2 टी स्पून जीरा
-2 टुकड़े तेजपत्ता
-1/2 टी स्पून हल्दी
-1 टेबल स्पून नमक
-1/2 टी स्पून गरम मसाला
-1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
-1 टेबल स्पून धनिया पाउडर
-1 टेबल स्पून धनिया पत्ती

Snacks

ठंड की शुरुआत में बनाने के लिए परफेक्ट है कटहल कबाब

कटहल कबाब बनाने की सामग्री- 
कटहल 
चने की दाल 
हरी मिर्च 
अदरक 
जीरा 
जायफल 
लहसुन 
घी 
नमक 

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.