Raita

मखाने का रायता

मखाने का रायता बनाने के लिए सामग्री-
-दही- 1 कप
-मखाने- 2 कप
-रायता मसाला- 1 टी स्पून
-लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
-चाट मसाला- 1/2 टी स्पून
-गरम मसाला- 1/4 टी स्पून
-देसी घी- 1 टी स्पून
-हरा धनिया कटा- 1 टेबलस्पून
-नमक- स्वादानुसार

मखाने का रायता बनाने की विधि-
मखाने का रायता बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करके उसमें मखाने भून लें

 मखाने जब हल्के सुनहरे रंग के हो जाए तो गैस बंद करके मखानों को एक प्लेट में ठंडा होने के लिए रख दें। मखाने के ठंडा होने पर उन्हें मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें। अब एक बर्तन में दही अच्छी तरह से फेंट लें।

दही फेंटने के बाद उसमें रायता मसाला, चाट मसाला, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब दही के इस मिश्रण में दरदरे पिसे हुए मखाने डालकर मिला दें। रायता अगर आपको गाढ़ा लग रहा हो तो आवश्कता अनुसार उसमें पानी डालकर उसे थोड़ा पतला रखें। 

आपका टेस्टी मखाना का रायता बनकर तैयार है।

 आप इसे सर्व करने से पहले धनिया पत्ती डालकर गार्निश कर लें। 


Related Posts
Snacks

कॉर्न वेजी फिंगर

कॉर्न वेजी फिंगर्स सामग्री
कॉर्न
आलू
गाजर 
पत्तागोभी
पनीर
बटर
नमक 
काली मिर्च पाउडर
ब्रेड क्रम्ब्स

Chinese Food

Manchurian Recipe Without Frying: How to Make the Crispy, Saucy Favorite Without All the Oil (And It Still Tastes Amazing)

Description: Craving Manchurian but want to skip the frying? Here's an honest guide to making delicious Manchurian without deep-frying — and it actually works.

Rice

"रवा उत्तपम" साऊथ इंडिया की बहुत ही पसंदीदा रेसिपी है, इसे लोग सुबह के नाश्ते में खाना पसंद करते है|

रवा उत्तपम खाने में अच्छा लगता है, जो रंग बिरंगी सब्जियों का इस्तेमाल करके बड़ा कलरफुल बनाया जाता है|

Healthy Food

क्या आपने खाए हैं दाल के दूल्हे? सीखें कैसे बनती है उत्तर प्रदेश की ये पॉप्युलर डिश

दाल के दूल्हे बनाने के लिए आपको चाहिए...
आधा कप अरहर की दाल
आधा कप आटा
एक चम्मच नमक
चुटकीभर हींग
एक चम्मच नमक
हल्दी
घी
6-7 कली कटा लहसुन
1 कटा प्याज
कसूरी मेथी
धनिया की पत्ती
हरी मिर्च
नींबू

Vegetable

लंच में कुछ अच्छा खाने का है मन तो ट्राई करें कड़ाही पनीर की ये टेस्टी रेसिपी

कड़ाही पनीर बनाने के लिए सामग्री-
-500 ग्राम पनीर, तला हुआ
-3-4 टुकड़े हरी मिर्च, टुकड़ों में कटी हुई
-1 टी स्पून अदरक पेस्ट
-1/2 टी स्पून दही
-1/4 कप तेल
-2 टी स्पून जीरा
-2 टुकड़े तेजपत्ता
-1/2 टी स्पून हल्दी
-1 टेबल स्पून नमक
-1/2 टी स्पून गरम मसाला
-1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
-1 टेबल स्पून धनिया पाउडर
-1 टेबल स्पून धनिया पत्ती

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.