Healthy Food

ओट्स चीला

ओट्स चीला बनाने के लिए जरूरी सामग्री-
-2 चम्मच बेसन
-2 कप ओट्स
-2 चम्मच तेल
-2 कटी हुई हरी मिर्च
-2 कटी हुई प्याज
-2 शिमला मिर्च
-1 गाजर
-2 टमाटर
-1 चम्मच जीरा
-थोड़ा सा अदरक
-1/2 चम्मच हल्दी
-1 चम्मच मिर्च
-हरा धनिया कटा हुआ
-नमक (स्वादानुसार)
-हरी चटनी या रेड सॉस

ओट्स चीला बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स-
ओट्स चीला बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स को मिक्सी में पीसकर अलग एक बर्तन में रख लें। इसके बाद आप पिसे हुए ओट्स में बेसन, हल्दी, जीरा मिर्च और अन्य मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें। 

अब इसमें बारीक कटी हुई प्याज, गाजर, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया मिलाकर चीला के लिए पेस्ट बनाने के लिए जरूरत के अनुसार पानी मिला लें।
अब आपको एक फ्राई पैन गर्म करके उसमें आधा चम्मच तेल गर्म करके एक चमचे की मदद से उसपर थोड़ा सा चीले के लिए तैयार किया हुआ पेस्ट डालें 

और उसे कटोरी की मदद से गोल आकार में बना लें।  जब ओट्स चीला एक तरफ से अच्छी तरह से पक जाए, तो उसे पलटकर दूसरी तरफ पकाएं। चीले को करारा होने तक सेकें।

 इस तरह करीब 20 मिनट में आपका ओट्स चीला बनकर तैयार हो जाएगा। आप इसे हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।


Related Posts
Salad

बारीक कटा सलाद

परफेक्ट कोब सलाद बनाने के लिए, आपको होममेड ड्रेसिंग का इस्तेमाल करना चाहिए। और यह बहुत आसान है, वास्तव में कोई बहाना नहीं है। बस कुछ रेड वाइन सिरका, डिजॉन सरसों, और जैतून का तेल मेसन जार में डालें और इसे हिलाएं। vinaigrette पायसीकारी पर जोर देने की कोई आवश्यकता नहीं है - मेसन जार पूरी मेहनत करता है।

कोब सलाद के संदर्भ में, आप कई अलग-अलग मार्ग ले सकते हैं। हमारी रेसिपी क्रिस्पी बेकन, हार्ड-उबले अंडे, चिकन ब्रेस्ट और क्रीमी एवोकाडो से भरी हुई है। चिकन के लिए, आप इसे पोच कर सकते हैं, इसे ग्रिल कर सकते हैं, इसे बेक कर सकते हैं या इसे इंस्टेंट पॉट में पका सकते हैं। या आप इसे ग्रील्ड स्टेक या सॉटेड झींगा से बदल सकते हैं। प्रोटीन के लिहाज से, खेलने के लिए बहुत जगह है। लेकिन नीला पनीर थोड़े गैर-परक्राम्य है।

Rice

साउथ इंडियन कर्ड राइस रेसिपी की विधि

लंच में बनाएं मशहूर साउथ इंडियन कर्ड राइस रेसिपी

Vegetable

प्याज शिमला मिर्च पिज्जा पकाने की विधि

पिज़्ज़ा सॉस, प्याज़, शिमला मिर्च, टमाटर, मोज़ेरेला, ऑरेगैनो, चिली फ्लेक्स, नमक और काली मिर्च का उपयोग करके बनाई गई यह पिज़्ज़ा रेसिपी एकदम लाजवाब है।

                                                  प्याज शिमला मिर्च पिज्जा की सामग्री

Sweet

Easy chocolate molten cakes

अवयव
100 ग्राम मक्खन, और तेल के लिए अतिरिक्त
100 ग्राम डार्क चॉकलेट, कटी हुई
150 ग्राम हल्की भूरी नरम चीनी
3 बड़े अंडे
½ छोटा चम्मच वेनिला एक्सट्रेक्ट
50 ग्राम सादा आटा
एकल क्रीम, परोसने के लिए

Snacks

पनीर समोसा

पनीर समोसा बनाने की सामग्री- 
125 ग्राम बारीक कटा हुआ पनीर
1/2 मध्यम बारीक कटा प्याज
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच नींबू का रस
2 चुटकी पिसा हुआ नमक
1 कप मैदा पिसा हुआ
1 बारीक कटी हरी मिर्च
1/4 छोटा चम्मच जीरा
25 ग्राम पिघला हुआ मक्खन
1 कप सूरजमुखी का तेल

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.