Snacks

सोया कटलेट

सोया कटलेट बनाने के लिए सामग्री
सोया बड़ी का चूरा – 2 कप
आलू उबले हुए – 4
ब्रेड का चूरा – 1 कप
प्याज बारीक कटा – 1 कप
बेसन – 3 टेबलस्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
हरी मिर्च बारीक कटी – 4
काली मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
हल्दी – 1 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 2 टेबलस्पून
तेल
नमक – स्वादानुसार

सोया कटलेट बनाने की विधि
सोया कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले सोया बड़ी को लेकर उसे गर्म पानी में 10 मिनट के लिए भिगोकर रख दें.
तय समय के बाद बड़ी को निकालकर उन्हें दोनों हथेलियों से अच्छी तरह से दबाकर पूरा पानी निकाल लें.

 

 अब मिक्सर में सोडा बड़ी के साथ प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर दरदरा पीस लें.
अब इस पिसे हुए मिश्रण में बेसन मिला दें
इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर डालकर मिश्रण के साथ अच्छे से मिक्स कर दें.

इस मिश्रण में ऊपर से ब्रेड का चूरा और उबले आलू मिलाकर अच्छे से सारे मिश्रण को मैश कर मिक्स कर लें. अब इस मिश्रण से कटलेट तैयार कर लें. इसके बाद कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें कटलेट डालकर फ्राई करें. कटलेट पलट-पलटकर सुनहरा होने तक फ्राई करें.

इसके बाद एक प्लेट में निकाल लें. इसी तरह सारे कटलेट को तल लें. नाश्ते के लिए आपके स्वादिष्ट सोया कटलेट तैयार हो चुके हैं. इन्हें चटनी, टोमेटो कैचअप या फिर दही के साथ सर्व करें.


Related Posts
South Indian

ताजे हरे मटर के उत्तपम

हरी मटर के स्वादिष्ट उत्तपम। उत्तपम साउथ इंडियन डिश है लेकिन इसे पूरे भारत में बहुत पसंद किया जाता है। आमतौर पर उत्तपम चावल या सूजी से बनाया जाता है लेकिन हम आपके लिए लाए है उत्तपम की एक खास रेसिपी।

Sweet

बेरी कंडेंस्ड मिल्क मफिन रेसिपी

मीठा गाढ़ा दूध, रसभरी, और ब्लूबेरी से बने ये आसान मफिन सुबह या दोपहर की चाय का एक मीठा इलाज बनाते हैं।

Chinese Food

Macaroni Recipe



material:


1 pound macaroni pasta
4 tablespoons butter
4 tbsp flour
2 cups milk
2 cups shredded cheddar cheese
salt and pepper to taste

Vegetable

सहजन सांबर रेसिपी

तूर दाल और सहजन के साथ बनाई जाने वाली एक आसान और सरल दक्षिण भारतीय पसंदीदा सांभर रेसिपी। यह शायद सबसे लोकप्रिय सांबर रेसिपी है जिसे चावल और किसी भी नाश्ते के व्यंजन दोनों के लिए परोसा जा सकता है। इस सांबर रेसिपी को बनाने के कई तरीके हैं, लेकिन इस रेसिपी पोस्ट में मैंने सहजन, प्याज और मसाले के मिश्रण का इस्तेमाल किया है।

Cooking Tips

How to Store Vegetables Longer: The Complete Guide

Learn how to store vegetables longer and reduce food waste — from root vegetables to leafy greens. Simple, practical storage tips that keep your produce fresh for weeks.

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.