Rotee Paraatha

गुजराती लिलवा कचौरी रेसिपी

घर पर बनाएँ लाजवाब गुजराती लीलवा कचौरी रेसिपी

गुजराती डिश ने दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। आपने कभी न कभी गुजराती फाफड़ा, खाखरा, ढोकला का स्वाद चखा होगा, लेकिन क्या आपने गुजराती लीलवा कचौरी का स्वाद चखा है? लिलवा कचौरी का एक बहुत ही प्रसिद्ध व्यंजन है, जिसे विशेष रूप से हरी तुअर और मटर के साथ तैयार किया जाता है। अगर आपको गुजराती खाने का स्वाद पसंद है और आप कुछ गुजराती डिश ट्राई करने की सोच रहे हैं तो लिलवा कचौरी एक बेहतर विकल्प हो सकता है। यह डिश बनाने में आसान है और स्वाद से भरपूर है।

लिलवा कचौरी बनाने के लिए सामग्री:-
  • स्टफिंग के लिए:-
  • हरी तु्अर – 1/2 किलो
  • मटर के दाने – 1/2 कप
  • तिल – 1 टी स्पून
  • हरी मिर्च पेस्ट – 1 टी स्पून
  • जीरा – 1/2 टी स्पून
  • सूखा नारियल बूरा – 4 टेबलस्पून
  • काजू, किशमिश – 1/2 कप
  • चीनी – 1 टी स्पून
  • हींग – 1 चुटकी
  • बेकिंग सोडा – 1 चुटकी
  • हरा लहसुन कटा – 1/2 कप
  • हरा धनिया कटा – 1/2 कप
  • नींबू रस – 1 टी स्पून
  • गरम मसाला – 1 टी स्पून

आटे के लिए:-
  • मैदा – 2 कप
  • गेहूं आटा – 1/2 कप
  • नींबू रस – 1/2 टी स्पून
  • काली नमक – 1/2 टी स्पून
  • तेल – 2 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादानुसार

लीलवा कचौरी बनाने की विधि:-
लीलवा कचौरी बनाने के लिए सबसे पहले हरी तुअर लें और उसे साफ कर लें। इसके बाद इन्हें मटर के साथ मिलाकर दरदरा पीस लें। अब इस पेस्ट को प्याले में निकाल कर अलग रख लें। अब एक प्याले में मैदा और गेहूं का आटा डालिये और दोनों को अच्छी तरह मिला लीजिये। इसमें काला नमक और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब आटे में नींबू का रस मिलाकर परांठे के आटे की तरह गूंद लें। - इसके बाद आटे को कपड़े से ढककर कुछ देर के लिए अलग रख दें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा और हींग डालकर कुछ सेकेंड के लिए पकने दें। जब जीरा चटकने लगे तो उसमें अरहर और मटर का पेस्ट डाल कर कलछी की सहायता से अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक और बेकिंग सोडा मिलाएं। इसके बाद मिश्रण को धीमी आंच पर 10/12 मिनट तक पकने दें।

अब इस मिश्रण में हरी मिर्च का पेस्ट, चीनी, कटा हरा धनिया, गरम मसाला और कटा हुआ हरा लहसुन, नारियल पाउडर, काजू, किशमिश और तिल डालकर एक कलछी की सहायता से इन सबको अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद स्टफिंग में नींबू का रस मिलाकर उनके छोटे-छोटे गोले बना लें। अब आटे की समान अनुपात में लोई बना लें। इसके बाद इन्हें पूरी के आकार में बेल लें और इसमें स्टफिंग बॉल रख दें। इस तरह से सभी बॉल्स को बेल कर बॉल्स तैयार कर लें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें। तेल के गरम होने पर इसमें लिलवा कचौरी के गोले हल्के से दबा कर तलने के लिए डाल दीजिए। जब कचौरी दोनों तरफ से सुनहरा हो जाए तो कचौरियों को प्याले में निकाल लीजिए। इसी तरह सारी कचौरी नीचे की तरफ है। आपकी स्वादिष्ट कचौरी बनकर तैयार है। इन्हें टोमैटो सॉस, चटनी के साथ सर्व करें।


Related Posts
Healthy Food

जब हेल्दी ब्रेकफास्ट की हो बात तो जरूर ट्राई करें टेस्टी चने की दाल के अप्पे

चने की दाल के अप्पे बनाने के लिए सामग्री-
-1 कप- चने की दाल (उबली हुई)
-आधा चम्मच हल्दी
-1 कप पानी
-5 हरी मिर्च का पेस्ट
-1 टमाटर (कटा हुआ)
-100 ग्राम पनीर (बारीक कटा हुआ)
-1 प्याज (कटा हुआ)
-आधा चम्मच लाल मिर्च
-1 चम्मच अदरक (पिसा हुआ)
-स्वादानुसार नमक
-2 चम्मच तेल (अप्पे स्टैंड पर लगाने के लिए)

Soup

स्वीट कॉर्न सूप रेसिपी

स्वीट कॉर्न सूप, एक सूप जो तैयार करने में आसान है और हमेशा आपकी खाने की इच्छा को पूरा करने के लिए तैयार है, इस रेसिपी के साथ घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। इसमें मलाईदार और स्वादिष्ट स्वाद जैसा रेस्तरां है और यह स्वस्थ भी है। इसका स्वाद सबसे अच्छा तब लगता है जब इसे अकेले क्षुधावर्धक के रूप में या हल्के रात के खाने के रूप में गार्लिक ब्रेड के साथ परोसा जाता है। ठंड के दिनों में गर्मागर्म गर्म सूप गर्म करने का एक शानदार तरीका है।

अवयव:

1¼ कप (3/4 कप + 1/2 कप) स्वीट कॉर्न के दाने, उबले हुए (लगभग 2 छोटे मक्के के दाने)
1/2 टेबल स्पून मक्के का आटा (कॉर्नस्टार्च)
1/4 कप कटी हुई गाजर
1/4 कप कटा हुआ स्प्रिंग अनियन (हरा प्याज)
1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच मक्खन या तेल
2 कप पानी या वेजिटेबल स्टॉक
नमक स्वादअनुसार

Non-Vej

The Ultimate Non-Veg Lunch Box Playbook: Because Nobody Should Suffer Through Sad Desk Lunches

Description: Discover creative non-veg lunch box ideas that stay fresh, taste amazing, and make your coworkers jealous. From chicken to fish, these protein-packed meals travel well.

Food News

दही वड़ा रेसिपी

इस तरह से बनाएं दही वड़ा, सभी को पसंद आएगा

Vegetable

कड़ाही पनीर पकाने की विधि - अर्ध सूखी और ग्रेवी

कड़ाही पनीर एक जीवंत, चटपटा, मसालेदार पनीर व्यंजन है जो आपके दिन को कभी भी रोशन कर सकता है। प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च (हरी मिर्च) और भारतीय मसालों जैसे सामान्य भारतीय पेंट्री स्टेपल के साथ बनाया गया, यह उज्ज्वल व्यंजन 30 मिनट में एक साथ आता है।

कढाई पनीर बनाने की विधि
कड़ाही मसाला बनाना

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.