घर में स्टीम्ड राइस के साथ खाएं फिश कोरमा
मांसाहारी खाने वालों ने चिकन और मटन कोरमा को कई बार पकाया और खाया होगा, लेकिन इस बार आप घर पर ही फिश कोरमा की रेसिपी जरूर ट्राई करें। फिश कोरमा खाना लाजवाब होता है। इसमें कई तरह के मसाले डाले जाते हैं, जो इसके स्वाद को और भी स्वादिष्ट बनाते हैं। फिश कोरमा को उबले हुए चावल के साथ परोसा जा सकता है। इसे लंच और डिनर में खाया जा सकता है। फिश कोरमा बनाने के लिए आप किसी भी तरह की बड़ी मछली का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे एक बार खाने के बाद आपका मन इसे बार-बार खाने के लिए ललचाएगा। आइए हम आपको इसकी आसान रेसिपी के बारे में बताते हैं।
फिश कोरमा बनाने के लिए सामग्री:-1 किलोग्राम रोहू फिश2 प्याज (बारीक कटा हुआ)1 कप प्याज की प्यूरी2 टेबल स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट1 टी स्पून हरी मिर्च का पेस्ट2 हरी मिर्च (लम्बाई में कटी हुई)1 टी स्पून नींबू का रस2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर2 टी स्पून धनिया पाउडर1/2 टी स्पून हल्दी पाउडरस्वादानुसार नमक1/2 टी स्पून गरम मसाला4 टेबल स्पून तेल250 ग्राम दही4 लौंग5-6 कालीमिर्च4 छोटी इलाइची1 बड़ी इलाइची1 दालचीनी स्टिक
फिश कोरमा बनाने की विधि:-सबसे पहले मछली में नींबू का रस, हल्दी, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाकर एक तरफ रख दें। अब एक बड़ी कढ़ाई में सरसों का तेल गरम करें। तेल गरम होने पर इसमें कटा हुआ प्याज डाल कर भून कर एक प्लेट में फैला कर एक तरफ रख दें। अब इस तेल में सारे मसाले डाल कर 30 सेकेंड के लिए भून लें। इसके बाद इसमें प्याज की प्यूरी डालकर अच्छे से भून लें। अब इसमें अदरक-लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट डालें। अब इसमें दही डालकर अच्छी तरह मिला लें।
अब इसमें लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर कुछ देर भूनें। इसमें पानी डालकर अच्छे से पकाएं। वहीं दूसरी तरफ एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करके मछली के टुकड़ों को हल्का सा फ्राई कर लें। कुछ देर बाद मछली के टुकड़ों को ग्रेवी में डाल कर अच्छे से पका लें। तले हुए प्याज को हाथ से मसल कर ग्रेवी में डाल कर अच्छी तरह मिला लें। अब इसके ऊपर थोड़ा सा सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह से पकाएं। अंत में गरम मसाला डालकर दो मिनिट तक पकाएँ और सर्विंग बाउल में निकाल कर गरमागरम परोसें।
सामग्री:2 चम्मच कैआ सांगली जीरा, 2 चुटकी हींग, नमक स्वादानुसार, 1 छोटा चम्मच आम का सूखा पाउडर, हरा धनिया (बारीक कटा हुआ), 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला, तेल या घी आवश्यकतानुसार।
सामग्री:
2 चम्मच कैआ सांगली जीरा, 2 चुटकी हींग, नमक स्वादानुसार, 1 छोटा चम्मच आम का सूखा पाउडर, हरा धनिया (बारीक कटा हुआ), 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला, तेल या घी आवश्यकतानुसार।
डिनर में मेहमानों के लिए बनाएं स्वादिष्ट वेज सीक कबाब
इसे चटनी या सॉस के साथ भी खाया जा सकता है
होली के लिए आज ही बनाएं मूंग और उड़द की दाल के पापड़
खांडवी रेसिपी बनाने का तरीका
फ्रूट्स मोदक
Oil-Free Cooking Tips: How to Cook Deliciously Without the Oil
कैसे बनाए जाते हैं रोज़ कपकेक पॉप
How to Cook Faster: Kitchen Hacks That Actually Save Time
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.