Rice

साउथ इंडियन कर्ड राइस रेसिपी की विधि

लंच में बनाएं मशहूर साउथ इंडियन कर्ड राइस रेसिपी

बहुत से लोग चावल खाना पसंद करते हैं। लोग दिन में कम से कम एक बार अपने आहार में चावल को शामिल करते हैं। चावल से चीला, पुलाव, बिरयानी और खीर जैसे व्यंजन बनाए जाते हैं। आपने चावल की कई रेसिपी भी ट्राई की होंगी। लंच के लिए आज बनाएं साउथ इंडिया की मशहूर डिश - कर्ड राइस. दही चावल बनाना बहुत ही आसान है। इसमें दही, दूध और कई सारी सब्जियां डाली जाती हैं। जानिए इसे बनाने का तरीका :-

कर्ड राइस बनाने के लिए चाहिए:-
  • 3 कप चावल
  • 2 कप दही
  • 1 कप दूध
  • 2 बारीक कटे प्याज
  • 2 कटे हुए आलू
  • 2-3 बारीक कटी गाजर
  • 4-5 करी पत्ते
  • 2-3 लौंग
  • 1 दालचीनी
  • 2 इलायची
  • 1 चम्मच चिरौजीं
  • 6-7 काजू के टुकड़े
  • 4-5 किशमिश
  • 3-4 बारीक कटे बादाम
  • नमक स्वादानुसार
  • 4-5 चम्मच देसी घी

कर्ड राइस बनाने की विधि:-
कर्ड राइस बनाने के लिए सब्जियों को एक पैन में आधा उबाल लें। इनका पानी निथार कर एक तरफ रख दें। अब एक कढ़ाई या कढ़ाई में 1 चम्मच देसी घी डाल कर गरम कीजिये। काजू, किशमिश और बादाम डालकर भून कर प्याले में निकाल लीजिए. अब चावल को अच्छे से साफ करके धोकर आधा उबाल लें। चावल से पानी निकाल कर अलग रख दें। उन्हें ठंडा होने दें। अब एक कड़ाही में बारीक कटे प्याज को सुनहरा होने तक पकाएं। इसमें सूखे मेवे मिलाएं।

इसमें लौंग, कड़ी पत्ता, इलायची, दालचीनी और चिरौंजी डालें। इसमें सारी कटी और आधी उबली सब्जियां डालकर नमक डालकर मिक्स कर लें। इसे 1-2 मिनिट तक पकाएं और गैस बंद कर दें। अब एक हांडी या भगुना लें और उसमें घी लगाएं। अब चावल की एक परत लगाएं। उस पर दही डालें। इसके ऊपर सब्जियों और सूखे मेवों का मिश्रण डालें। इसके बाद चावल, दूध, सब्जियां, मेवा आदि डालकर आटे से ढक्कन बंद कर दें। अब इसे धीमी आंच पर 40 मिनट तक पकाएं। आप इसमें सरसों के दाने भी डाल सकते हैं।


Related Posts
Sweet

इस भाई दूज बेसन बूंदी नहीं ट्राई करें पान के लड्डू, नोट करें Recipe

न के लड्डू बनाने के लिए सामग्री-
-खोया- 1/2 कप
-पेठा- 1/2 कप
-काजू- 6
-पान के पत्ते-6
-गुलकंद- 1/2 कटोरी
-ताजे गुलाब की पत्तियां- 2 गुलाब
-घिसा नारियल- 1/2 कप
-कंडेंस्ड मिल्क- 3 चम्मच
-पिसी सौंफ- 1 चम्मच
-इलायची- 1/2 चम्मच
-नारियल का बूरा - 4 चम्मच
-पिसी खस सीरप

Rotee Paraatha

Stuffed Parathas for Breakfast: The Ultimate Guide to India's Most Beloved Morning Meal

 Description: Master the art of stuffed parathas for breakfast. From classic aloo to innovative fillings, learn recipes, techniques, and secrets for perfect parathas every time.

Vegetable

चिकन Tinola

इस व्यंजन को 6 सर्विंग्स के लिए अनुकूलित किया गया है। मात्रा और समय को अलग-अलग करने की आवश्यकता हो सकती है। यहां आप समायोजित हिस्से के आकार के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Sweet

संदेश पकाने की विधि

संदेश पकाने की विधि

मीठा और स्वादिष्ट, संदेश (बंगाली भाषा में शोंडेश कहा जाता है) बंगाल की एक लोकप्रिय मिठाई है और दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों के दौरान तैयार की जाती है। दूध आधारित मिठाई होने के कारण इसे छेना या पनीर से बनाया जाता है और इसके लिए कुछ सामग्री की आवश्यकता होती है।

Vegetable

स्वीट कॉर्न चिकन सूप रेसिपी

नॉनवेज वालो के लिए है ये चिकन सूप रेसिपी 

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.