Sweet

बाल मिठाई रेसिपी

उत्तराखंड की मशहूर बाल मिठाई

बाल मिठाई उत्तराखंड की मशहूर मिठाई है। मीठा खाना कई लोगों का शौक होता है। इतना ही नहीं कई लोग मिठाई खाने के शौकीन होने के साथ-साथ हर बार कुछ न कुछ नया ट्राई करने की कोशिश करते हैं। अगर आप भी उनमें से हैं तो बाल मिठाई आपके लिए एकदम सही मिठाई हो सकती है। होली के मौके पर इसका लुत्फ उठाया जा सकता है। इसका स्वाद जितना लाजवाब होता है बनाने में उतना ही आसान। आज हम आपको उत्तराखंड की इस मशहूर डिश को बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे आप किसी भी खास मौके पर आसानी से बना सकते हैं।

बाल मिठाई बनाने के लिए सामग्री:-
  • मावा – 2 कप
  • दूध – 1/2 कप
  • चीनी बूरा – 1 कप
  • नारियल बूरा – 1/2 कप
  • चोको पाउडर – 1 टेबलस्पून
  • मीठी गोली – 2 टेबलस्पून

चाशनी बनाने के लिए:-
  • चीनी – 1 कप
  • पानी – 1/2 कप

कैसे बनाएं बाल मिठाई:-
उत्तराखंड की मशहूर बाल मिठाई बनाने के लिए सबसे पहले मावा लें और उसे कड़ाही में डालकर धीमी आंच पर भूनें। मावा भुन जाने पर इसमें चोको पाउडर डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए। अब इसमें चीनी पाउडर और नारियल पाउडर डालकर सभी को अच्छी तरह मिला लें। अब इस मिश्रण में थोडा़ सा दूध डाल कर मिला दीजिये, इस दौरान गैस धीमी कर दीजिये। अब एक बर्तन लें और उस पर फॉयल लगाकर ऊपर से घी लगाकर चिकना कर लें। अब इस बर्तन में तैयार मिठाइयों का पेस्ट डाल कर चम्मच की सहायता से पूरे बर्तन में समान रूप से फैला दीजिये।

इसके बाद मिश्रण को सैट होने के लिए 20-25 मिनट के लिए अलग रख दें। तय समय के बाद बर्तन को एक प्लेट में निकाल कर मीठा कर लीजिए और टुकड़ों में काट लीजिए। इसके बाद उन्हें सर्कुलर दें। आप चाहें तो मिठाई को कोई भी आकार दे सकते हैं। अब चाशनी तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करें। इसके लिए एक बर्तन में पानी और चीनी डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें। जब चीनी पानी में अच्छी तरह घुल जाए तो इसे तार की चाशनी बनने तक पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें और पहले से तैयार मिठाइयों को चाशनी में डुबोकर एक प्लेट में रख दें। इसके बाद मिठाई में मीठी गोलियां डालते रहें। इस तरह आपकी स्वादिष्ट बाल मिठाई बनकर तैयार है।


Related Posts
Healthy Food

चीज चिली गार्लिक सैंडविच

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए- 
- चीज
- शिमला मिर्च 
- लहसुन 
- मिर्च
- धनिया
- पेपरिका
- नमक 
- काली मिर्च
- लहसुन पाउडर
- ऑरिगेनो
- चिली पाउडर
- पिघला हुआ मक्खन
कैसे बनाएं। 

Vegetable

बिना प्याज-लहसुन के बनाएं पनीर की जबरदस्त सब्जी, 10 मिनट में होगी तैयार

सामग्री
- पनीर
- टमाटर
- काजू
- मक्खन/घी
- जीरा
- इलायची पाउडर
- अदरक
- हरी मिर्च
-शक्कर
- नमक
- कश्मीरी पाउडर
- गरम मसाला
- तंदूरी मसाला
- कसूरी मेथी
- दूध

Sweet

होममेड काजू पिस्ता रोल

काजू पिस्ता रोल बनाने की सामग्री- 
1 कप पिसा हुआ पिस्ता
1 1/2 कप पिसी चीनी
2 बड़े चम्मच घी
2 कप पिसे हुए काजू
2 बड़े चम्मच दूध पाउडर
1/4 बड़ा चम्मच हरी इलायची

Sweet

मैंगो जेली पुडिंग

मैंगो जेली बनाने के लिए
मैंगो प्यूरी = ½ कप
पानी = 2 कप
चीनी = ¼ कप
अगर अगर पाउडर = 1 टीस्पून
पुडिंग बनाने के लिए
दूध = 2 कप
अगर अगर पाउडर = 1 टीस्पून
चीनी = 1/3 कप

Rotee Paraatha

टेस्टी पूड़ी

सामग्री
आटा, प्याज, हरी मिर्च, आम या मिर्च के अचार का मसाला। मोयन के लिए घी। 

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.