इस तरह से बनाएं दही वड़ा, सभी को पसंद आएगा
दही वड़ा एक पारंपरिक भारतीय व्यंजन है। यह खाने की रेसिपी उत्तर भारत में काफी मशहूर है। आजकल दही वड़ा स्ट्रीट फूड के तौर पर भी काफी पसंद किया जा रहा है। उड़द की दाल से बने वड़े के साथ दही और दूसरे मसालों का मेल इस रेसिपी को बेहद खास बनाता है। यह एक ऐसी फूड डिश है जो हर उम्र के लोगों के बीच बेहद पसंद की जाती है। यह खाने की डिश भी सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है। अगर आपको भी दही वड़ा पसंद है और अब तक कभी घर पर नहीं बनाया है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी। आप इस रेसिपी को फॉलो करके स्वादिष्ट दही वड़ा बना सकते हैं।
दही वड़ा बनाने की सामग्री:–उड़द दाल – 1/2 किलोदही – 1 कपचीनी – 1 टी स्पूनजीरा पाउडर – 2 टेबलस्पूनचाट मसाला – 1 टेबलस्पूनकाला नमक – 1/4 टी स्पूनलाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पूनबेकिंग पाउडर – 1/2 टी स्पूनरिफाइंड तेल – 1 कपहरा धनिया बारीक कटा – 2 टेबलस्पूनहरी मिर्च कटी – 2अदरक – 2 इंच टुकड़ाइमली का पेस्ट – 1 टेबलस्पूननमक – स्वादानुसार
दही वड़ा बनाने की विधि:–दही वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले उड़द की दाल को धोकर रात भर भिगो कर रख दें. सुबह दाल में मिक्सर की सहायता से थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें. ध्यान रहे कि घोल इतना गाढ़ा हो कि वड़ा आसानी से बन जाए. इसके बाद बैटर को अच्छी तरह फेंट लें। अब इसमें बेकिंग पाउडर और नमक डालें और फिर से फेंटें। यह जानने के लिए कि घोल वड़ा बनाने के लिए तैयार है या नहीं, घोल को एक गिलास पानी में धीरे-धीरे डालें। अगर बैटर ऊपर से बहने लगे तो मतलब यह तैयार है. अब एक कड़ाही में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें. अब बैटर से अपनी हथेलियों की सहायता से नींबू के आकार की बड़ी लोई बना लें. इसके बाद हाथों को गीला करें और गीली उंगलियों से बॉल को ऊपर से दबाकर फ्लैट कर लें। इसे हल्के हाथों से गरम तेल में डालें। वड़ों को मध्यम आंच पर कुछ देर तक भूनें, फिर आंच धीमी कर दें और धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लें.
अब तले हुए वड़ों को पानी से भरे एक बड़े प्याले में डालिये और 15 से 20 मिनिट के लिये भिगो कर रख दीजिये। फिर इसे निकाल लें और हथेलियों के बीच में दबाकर अतिरिक्त तेल और पानी निकाल दें। इसके बाद इन्हें एक तरफ रख दें। इसी तरह सारे बैटर के वड़े तैयार कर लीजिए। अब दही लें और उसे छलनी से छान लें ताकि उसमें बुलबुले न रह जाएं। दही में चीनी और नमक डालकर अच्छी तरह फेंट लें। अब दही वड़ा मसाला बनाने के लिए सबसे पहले जीरा को सूखा भून लें। जब इसका रंग भूरा हो जाए और जीरे की महक आने लगे तो भूनना बंद कर दें और जीरे को मिक्सर की सहायता से पीस कर पाउडर बना लें। अब हरी मिर्च और धनिया पत्ती को बारीक काट लें। अदरक को भी बारीक काट लें। दही वड़ा को परोसने से पहले दही के मिश्रण को पूरी तरह से ढककर रख दें। इसके बाद ऊपर से चाट मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर छिड़कें। दही वड़े के ऊपर इमली की चटनी के साथ परोसें।
लौकी/घिया को लौकी या ओपो स्क्वैश के नाम से भी जाना जाता है, इसका उपयोग तली हुई पकौड़ी बनाने के लिए किया जाता है और फिर इसे एक तीखी टमाटर आधारित ग्रेवी में मिलाया जाता है। पूरी करी हल्की मसालेदार होती है और टमाटर के कारण इसका स्वाद अच्छा और हल्का तीखा होता है। करी के साथ कोफ्ते वास्तव में बहुत स्वादिष्ट होते हैं।
Description: Discover traditional achar recipes from different Indian states—from Rajasthani mirchi to Bengali kasundi. Learn authentic pickle-making techniques and regional variations.
Description: Learn how to make the best homemade pasta sauces from scratch — marinara, alfredo, pesto and more. Simple recipes, real flavors, zero compromise.
फ्रूट्स मोदक
How to Cook Faster: Kitchen Hacks That Actually Save Time
How to turn over-ripe berries into a brilliant little cake
Oil-Free Cooking Tips: How to Cook Deliciously Without the Oil
Easy Recipe to make Sushi
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.