वसंत पंचमी पर बनाएं स्पेशल रवा केसरी मिठाई में, ये है आसान रेसिपी
रवा केसरी एक दक्षिण भारतीय मिठाई है। उत्तर भारत में जिस तरह सूजी की खीर बनाई जाती है, दक्षिण की रवा केसरी भी लगभग वैसा ही स्वाद देती है. वसंत पंचमी के मौके पर पीली चीजें खाने की परंपरा है, यही वजह है कि इस दिन घरों में पीली मिठाई बनाई जाती है. अगर आप इस बार बसंत पंचमी पर पारंपरिक मिठाइयों के अलावा कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो रवा केसरी आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। रवा केसरी की रेसिपी जितनी आसान है, उसका स्वाद भी उतना ही लाजवाब है. इसे बनाने में मुख्य रूप से सूजी, घी और केसर और चीनी का इस्तेमाल किया जाता है. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका
रवा केसरी बनाने के लिए सामग्री:-सूजी (रवा) – 1 कपचीनी – 1 कपदेसी घी – 5 टेबल स्पूनकेसर – 1 चुटकीकाजू – 10बादाम – 10पिस्ता – 10इलायची पाउडर – 1 टी स्पून
रवा केसरी बनाने की विधि:-रवा केसरी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें और उसमें घी डालकर गैस पर गर्म करें. जब घी गर्म होकर पूरी तरह से पिघल जाए तो इसमें सूजी (रवा) डालकर मध्यम आंच पर भून लें. इसी बीच दूसरे बर्तन में पानी और 1 कप चीनी डालकर मध्यम आंच पर रख दीजिए. अब केसर को थोडा़ सा पीसकर चाशनी में डाल कर अच्छी तरह मिला लें. वहीं सूजी को कलछी की सहायता से सेंकते समय बीच-बीच में चलाते रहें. जब सूजी पक रही हो तब काजू, बादाम और पिस्ते को एक प्याले में निकाल लीजिए और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए. - इसके बाद इन सभी को सूजी में डालकर अच्छी तरह मिला लें. बीच-बीच में चाशनी के बर्तन पर ध्यान देते रहें।
जब चाशनी में उबाल आ जाए तो गैस बंद कर दें. आपको बता दें कि सूजी को अच्छे से पकने में करीब 10 मिनट का समय लगेगा. जब सूजी का रंग हल्का सुनहरा हो जाए तो उसमें तैयार चाशनी डालें। अब सूजी और चाशनी के मिश्रण को कलछी की सहायता से तेजी से चलाएं. ऐसा तब तक करें जब तक कि मिश्रण गाढ़ा न हो जाए और तवे के किनारे छोड़ने लगे। - अब पैन को अच्छे से ढककर गैस बंद कर दें. रवा केसरी को कुछ देर भाप में पकने दें। ऐसे में आपकी स्वादिष्ट रवा केसरी बसंत पंचमी पर आपका मुंह मीठा करने के लिए तैयार है. परोसने से पहले इसे टूटी-फ्रूटी और काजू से भी सजा सकते हैं।
अंडा करी बनाने का सबसे आसान तरीका
फ्रूट्स मोदक
कैसे बनाएँ बेकरी जैसा काजू पिस्ता बिस्किट
Easy Recipe to make Sushi
Oil-Free Cooking Tips: How to Cook Deliciously Without the Oil
कोकोनट फ्लेवर के जैसा क्रीमी पास्ता
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.