Rotee Paraatha

चिल्का रोटी पकाने की विधि

झारखंड की मशहूर चिल्का रोटी के स्वाद का आनंद लें

चिल्का रोटी झारखंड का एक पारंपरिक और काफी प्रसिद्ध भोजन है। यह रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी और पौष्टिकता से भरपूर है। अगर आप हर बार कुछ नया खाने के शौकीन हैं तो आपके स्वाद को बढ़ाने के लिए चिल्का रोटी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। चिल्का रोटी बनाना आसान है और इसे लंच, डिनर या नाश्ते में भी बनाया जा सकता है. अगर आप इस रेसिपी को घर पर ट्राई करना चाहते हैं और हम आपको इसे बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं. आपको बता दें कि चिल्का रोटी खासतौर पर चावल और चने की दाल को मिलाकर तैयार की जाती है। यही कारण है कि यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है। इसका स्वाद घर के बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी पसंद आता है। आप भी इसे एक बार ट्राई कर के स्वाद का स्वाद ले सकते हैं.

चिल्की रोटी के लिए सामग्री:-
  • चावल – डेढ़ कप
  • चना दाल – पौन कप
  • नमक – स्वादानुसार

चिल्का रोटी बनाने की विधि:-
चिल्का रोटी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन लें और उसमें चावल और चने की दाल डालकर रात भर के लिए भिगो दें. सुबह पानी छान लें और चावल और दाल को निकाल लें। - इसके बाद भीगी हुई दाल, चावल को मिक्सर ग्राइंडर में पीसकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को किसी बर्तन में डालिये, स्वादानुसार नमक डालिये और पेस्ट को अच्छी तरह से फेंट लीजिये.

अब एक नॉन स्टिक पैन/तवा मध्यम आंच पर गर्म करें। इस दौरान तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर लें। अब एक छोटी कटोरी या चम्मच की सहायता से तवे पर चावल, दाल का पेस्ट फैलाएं और हल्का ब्राउन होने तक भून लें. - इसके बाद चिल्का रोटी को पलट दें और दूसरी तरफ भी हल्का तेल लगाकर गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लें. इसी तरह सारे पेस्ट की चिल्का रोटी बनाकर तैयार कर लीजिए. अब इन्हें चटनी या दही के साथ गर्मागर्म सर्व करें।


Related Posts
South Indian

Healthy South Indian Meals for Weight Loss: Eat What You Love, But Smarter

Description: Looking for healthy South Indian meals that actually help with weight loss? Here's a simple, tasty guide to eating right the South Indian way — without starving yourself.

Sweet

खीर

खीर बनाने के लिए लगने वाली सामग्री-
-एक लीटर दूध-
-दो कटोरी मखाने
-चार चम्मच शक्कर
-दो चम्मच घी
-बादाम-
काजू की कतरन
-किशमिश
- पाव कटोरी बूरा (सूखा नारियल का)
- इलायची पाउडर 
-आधा चम्मच केसर के लच्छे दूध में भीगे हुए।

Snacks

Steph's Chickpea Curry with Spinach and Rice: A Hearty and Flavorful Delight

If you're looking for a healthy and delicious vegetarian meal that's full of flavor, look no further than Steph's Chickpea Curry with Spinach and Rice. This recipe combines the protein-rich properties of chickpeas, the bright flavors of aromatic spices and the nutritional value of spinach. Served with fluffy rice, this curry is a satisfying and nutritious meal that will leave you full and happy. Let's dive into the details of this delicious recipe and learn how to recreate it in your own kitchen.

Pickle

आम - हरी मिर्च का इन्स्टैन्ट अचार

अचार बनाने में बहुत समय लगता है और आज के व्यस्त जीवन में, जहां किसी के पास आम को काटने और 2-3 दिनों के लिए धूप में सुखाने के लिए पर्याप्त समय है, इसलिए लोग बाजार से बाहर से अधिक अचार खरीदते हैं, और बहुत कुछ है। स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, इसलिए आज हम एसी अचार की रेसिपी लेकर आए हैं जो जल्दी बन जाता है और स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है।

Healthy Food

हेल्दी पनीर ब्रेड रोल

पनीर ब्रेड रोल बनाने के लिए सामग्री- 
-6 पीस- ब्रेड 
-1 कप- पनीर 
-1 चम्मच- अदरक और लहसुन का पेस्ट
-4 क्यूब- चीज 
-2 चम्मच- लाल मिर्च पाउडर 
-1/4 चम्मच- जीरा पाउडर 
-1/4 चम्मच- गर्म मसाला 
-2 चम्मच- टोमेटो सॉस
-1/4 चम्मच- आमचूर पाउडर
-धनिया पत्ती
-स्वादानुसार- नमक 
-2-3 चम्मच- तेल 

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.