टमाटर सिर्फ स्वाद में ही नहीं सेहत के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद होता है।
सर्दी के मौसम में टमाटर लौंजी खाने का मजा ही कुछ अलग होता है. भारतीय घरों में कई ऐसी खाने की चीजें बनती हैं, जिनका स्वाद टमाटर के बिना अधूरा रहता है। कई सब्जियों का स्वाद टमाटर डालने से ही बढ़ जाता है। सब्जियों के अलावा टमाटर का इस्तेमाल चटनी और लौंजी बनाने में भी किया जाता है जो खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है. आज हम आपको टमाटर से बनी लौंजी की रेसिपी बताने जा रहे हैं।
इस रेसिपी को फॉलो करके आप इस सर्दी में स्वादिष्ट टमाटर लौंजी का मजा ले सकते हैं. टमाटर सिर्फ स्वाद में ही नहीं सेहत के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद होता है। टोमैटो कैचअप लगभग हर घर में आसानी से मिल जाता है। इसी तरह टमाटर की लौंजी भी हर घर में अलग-अलग तरह से बनाई जाती है. हमारी रेसिपी की मदद से आप इसे घर पर भी बना सकते हैं।
टमाटर लौंजी बनाने के लिए सामग्री:-टमाटर – 6चीनी/गुड़ – 3 टेबलस्पूनजीरा – 1/2 टी स्पूनदेसी घी – 2 टेबलस्पूनलाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पूननमक – स्वादानुसार
टमाटर लौंजी बनाने की विधि:-टमाटर लौंजी बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर लें और उन्हें अच्छी तरह धोकर साफ कपड़े से पोंछ लें। - इसके बाद टमाटर को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें. - इसके बाद एक कड़ाही लें और उसे मध्यम आंच पर गैस पर गर्म होने के लिए रख दें. कढ़ाई के गरम होने पर इसमें 2 टेबल स्पून घी डालिये. घी के पिघलने पर इसमें आधा चम्मच जीरा डाल दीजिए. जब जीरा चटकने लगे तो कटे हुए टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, चीनी या गुड़ जो भी उपलब्ध हो और स्वादानुसार नमक डालें। अब इस मिश्रण को मध्यम आंच पर 5 मिनट तक पकने दें. इस दौरान बीच-बीच में कलछी की सहायता से लौंजी को चलाते रहें. जब टमाटर अच्छे से पिघल जाएं और लौंजी थोड़ी गाढ़ी नजर आने लगे तो गैस बंद कर दें. इस तरह आपकी स्वादिष्ट टमाटर लौंजी तैयार है. इसे रोटी, पराठे या नान के साथ हरा धनियां डालकर परोस सकते हैं।
वेजिटेबल पिज़्ज़ा रेसिपी पिज़्ज़ा प्रेमियों के लिए झटपट और आसान स्नैक ट्रीट है, इसे बस घर का बना पिज़्ज़ा आटा, कटी हुई सब्ज़ियाँ और मोज़ेरेला चीज़ के साथ बनाया जाता है। आप कटी हुई सब्जियों और पनीर के किसी भी संयोजन का उपयोग कर सकते हैं, जो आपके परिवार को पसंद हो।
हेल्दी ड्रिंक मैंगो लस्सी, जो इस मौसम में शरीर का तापमान गर्म हवा से तरावट देती है।
गर्मी के मौसम में और छोटी-छोटी भूख को शांत करने के लिए दही चावल चावल बनाएं।
कोकोनट फ्लेवर के जैसा क्रीमी पास्ता
Oil-Free Cooking Tips: How to Cook Deliciously Without the Oil
How to Cook Faster: Kitchen Hacks That Actually Save Time
फ्रूट्स मोदक
Easy Recipe to make Sushi
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.