नाश्ते में बनाएं आलू प्याज पराठा पकाने की विधि
नाश्ते के तौर पर आलू का पराठा बेहद पसंद किया जाता है. दही के साथ आलू के पराठे का स्वाद तो लाजवाब हो ही जाता है, लेकिन क्या आपने कभी आलू प्याज के पराठे का स्वाद चखा है. यह कई लोगों के पसंदीदा व्यंजनों में से एक है। अगर इस बार आप नाश्ते में कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो हर किसी की पसंद आलू प्याज के पराठे को थोड़ा सा ट्विस्ट देकर बना सकते हैं. यह बात घर के सभी सदस्यों को खूब पसंद आएगी। खासकर बच्चे इसे देखकर खुश होंगे। आलू प्याज पराठा एक आसान रेसिपी है। अगर आप इस रेसिपी को घर पर ट्राई करना चाहते हैं तो हम आपको इसे बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। इसे फॉलो करके नाश्ते में स्वादिष्ट आलू प्याज के पराठे का आनंद लिया जा सकता है.
आलू प्याज पराठा बनाने के लिए सामग्री :-आटा – 2 कपउबले आलू – 5प्याज बारीक कटी – 2हरी मिर्च कटी – 3लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पूनचाट मसाला – 1 टी स्पूनगरम मसाला – 1/2 टी स्पूनहींग – 1 चुटकीहरा धनिया – 2 टेबल स्पूननमक – स्वादानुसारबटर
How to make आलू प्याज पराठा:-आलू प्याज का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा लें और उसमें थोड़ा सा नमक मिला लें. - अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें. अब एक गहरे तले का बर्तन लें जिसमें उबले हुए आलू डालकर मैश कर लें। अब इसमें कटा हुआ प्याज, हरा धनिया, हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें। - अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, हींग, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छी तरह मिलाकर स्टफिंग तैयार कर लें. अब आटे की लोई बना लें और आटे की दो लोइयां उठाकर पूरी के बराबर बड़े आकार में सूखा आटा लगाकर बेल लें. - अब बेले हुए आटे पर थोड़ा सा घी लगाकर चमचे या हाथों से तैयार स्टफिंग को बीच में रख दीजिए, फिर चारों तरफ फैला दीजिए.
अब पहले आटे को दूसरी तैयार पूरी से ढक दें. - अब दोनों के किनारों को हाथों से अच्छी तरह दबा दें, ताकि स्टफिंग बाहर न निकले. अब एक नॉन स्टिक पैन/तवा लें और इसे मध्यम आंच पर गैस पर रख दें और इसे थोडा़ सा मक्खन लगाकर चिकना कर लें. - अब इस पर पराठा डालकर क्रिस्पी होने तक भूनें. जब एक तरफ से सुनहरा हो जाए तो इसे पलट दें और दूसरी तरफ भी मक्खन लगाएं। पराठे को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें. इस तरह आपका स्वादिष्ट आलू प्याज का पराठा तैयार है। इसी तरह सभी बॉल्स के पराठे बनाकर तैयार कर लीजिए. - अब पराठे को एक प्लेट में निकाल कर बीच से काट लें. इसे दही, हरी चटनी या टमैटो सॉस के साथ सर्व करें.
पनीर फिंगर्स बनाने के लिए आपको चाहिए
पनीरबेसन अदरक-लहसुन पेस्टचाट मसालागरम मसालाकाली मिर्च पाउडरकाला नमकजीरा पाउडरआधा नींबू का रसदहीकश्मीरी लाल मिर्च पाउडरलाल मिर्च पाउडरब्रेड क्रम्ब्सतेल
बहुत से ऐसे लोग होते है जिसे करेले का सब्जी जो आपको बहुत पसंद आएगी।
Description: Learn how to cook juicy chicken every time with proven techniques for breasts, thighs, and whole birds. Master temperature, seasoning, and cooking methods that actually work.
How to Cook Faster: Kitchen Hacks That Actually Save Time
How to Store Vegetables Longer: The Complete Guide
खांडवी रेसिपी बनाने का तरीका
कैसे बनाए जाते हैं रोज़ कपकेक पॉप
दाल बाटी और चूरमा
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.