Snacks

कैसे बनाएँ मैकरोनी स्नैक्स रेसिपी

हैलो दोस्तों, आज की इस रेसिपी में हम एक बहुत ही मजेदार रेसिपी लेकर आए हैं। आज हम मैकरोनी स्नैक्स बनाएंगे और मैं आपको स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ बताऊंगा। मैकरोनी स्नैक्स आप सम का चाय के साथ बना सकते हैं. 


खासकर बच्चों को यह बहुत पसंद आता है तो आप इसे बनाकर दो से तीन दिन तक खा सकते हैं. मैकरोनी स्नैक्स रेसिपी बहुत ही आसान है. आइए खुद ही देख लीजिए.


मैकरोनी स्नैक्स बनाने के लिए हमें चाहिए:-

सामग्री:-
  • मैकरोनी: 200 ग्राम
  • नमक: 2 चम्मच
  • तेल: तलने के लिए
  • मक्के का आटा: 2 चम्मच
  • मैदा: 2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर: 1 चम्मच
  • जीरा पाउडर: 1/4 चम्मच
  • काली मिर्च : 1/4 चम्मच
  • चाट मसाला: 1/2 चम्मच


मैकरोनी स्नैक्स बनाने की विधि:-

1. सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी गर्म करने के लिए रख दें और उसमें 1 छोटी चम्मच नमक और 1 चम्मच तेल डाल दें.
 
2. पानी के गर्म होने पर इसमें मैकरोनी डाल कर 3-4 मिनिट तक उबलने दीजिए.
 
3. फिर इसे छान लें और फिर इसमें थोडा़ सा ठंडा पानी डाल कर छान लें ताकि इसकी भाप खत्म हो जाए और ज़्यादा न पके.
 
4. फिर इसे एक बड़े बर्तन में निकाल लें और इसमें मक्के का आटा, मैदा और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.

5. आप देख सकते हैं कि यह अच्छी तरह मिक्स हो गया है, इसलिए अब हम इसे छान लेंगे.

6. और यहां हमने मध्यम आंच में तेल गरम किया है और अब हम मैकरोनी डालेंगे.
 
7. हम इसे 2-3 मिनिट तक सुनहरा होने तक पकाएंगे.
 
8. इसका रंग सुनहरा हो गया है, तो अब हम इसे निकाल लेंगे और इसी तरह सारी मैकरोनी तल लेंगे.

9. और यहां हम सभी मशालें डालेंगे, फिर यह लाल मिर्च, फिर जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर और यह चाट मसाला है। सारी चीजों को अच्छे से मिला लें।
 
यह क्रिस्पी मैकरोनी बनकर तैयार है. यह मैकरोनी स्नैक बनाने में 10 मिनट का समय लगता है और यह बहुत मसालेदार होता है इसलिए आप इसे घर पर जरूर बनाएं।


Related Posts
Sweet

आम की बर्फी

गर्मियों के मौसम में आम को बहुत पसंद किया जाता है और अगर सभी की पसंद मिठाइयों में मिल जाए तो बात ही कुछ और होगी, आज हम आम की बर्फी बनाएंगे। आम और बेसन मिलकर बहुत अच्छा टेस्ट देते हैं।

Vegetable

कैसे बनाए जाते हैं लौकी के कोफ्ते

अगर आपको लौकी की सब्जी पसंद नहीं है तो आप इसके कोफ़्ते भी बना सकते हैं।

Rotee Paraatha

20 Types of Parathas You Must Try: The Complete Guide to India's Beloved Flatbread

Description: Discover 20 delicious paratha varieties from across India. Learn authentic recipes, regional specialties, and cooking techniques for this versatile Indian flatbread favorite.

Healthy Food

चीज कॉर्न डिप

सामग्री
- मक्खन 
- प्याज
-  शिमला मिर्च
- लहसुन  
- हरी मिर्च
- स्वीट कॉर्न
- नमक
- मिक्स हर्ब्स 
- चिली फ्लेक्स 
- चीज स्प्रेड
- चीज क्यूब्स

Vegetable

एग करी पसंद है तो इस बार बनाकर देखें ये टेस्टी रेसिपी

सामग्री

अंडे
प्याज बारीक कटा हुआ
टमाटर बारीक कटा हुआ
अदरक-लहसुन का पेस्ट
हरी मिर्च-कटी
हरा धनिया
घी
दही
जीरा
गरम मसाला या चिकन मसाला
लाल मिर्च- पिसी
हल्दी
पिसा धनिया
नमक
हरी इलायची
बड़ी इलायची
तेज पत्ता


Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.