Raita

खीरे का रायता

खाने के साथ रायता तो सभी को पसंद आता है,  खासतौर पर गर्मियों के दिनों में.  खीरे को कद्दूकस करके ताजा ताजा दही मिलाकर खीरे का रायता बनाकर देखिये, सभी को पसंद आयेगा.

आवश्यक सामग्री 
दही - 2 कप ( 400 ग्राम)
खीरा - 2 मीडियम आकार का
हरी मिर्च -1 बारीक कतर हुई)
काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से आधा
नमक - स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच से कम)
काला नमक - 1/4 छोटी चम्मच
भुना जीरा -  3/4 छोटी चम्मच
हरा धनियां - 1 - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि 
दही को फेंट लें। खीरे को छील लें, इसे दोनों तरफ से आधा-आधा इंच काट लें, धो लें, छील लें, कद्दूकस कर लें।

कद्दूकस किया हुआ खीरा, हरी मिर्च, काली मिर्च, सादा नमक, काला नमक, हरा धनिया और आधा भुना जीरा पीसकर दही में मिलाएं और अच्छी तरह मिलाएं। 

 आपकी खीरे का रायता तैयार है। रायते को प्याले में निकाल लीजिए और बचा हुआ जीरा पाउडर डालकर गार्निश कीजिए। खीरे का रायता भोजन के साथ परोसिये और खाइये।


Related Posts
Categories
Popular Posts

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.